Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला पार्टी कार्यालय के शुभारंभ के साथ भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद।
    सिरमौर

    जिला पार्टी कार्यालय के शुभारंभ के साथ भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद।

    By Himachal VartaJune 9, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 09 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-चुनावी वर्ष शुरू होते ही जिला सिरमौर में भाजपा ने अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है। भाजपा के द्वारा वीरवार को नाहन में जिला कार्यालय खोल चुनावी शंखनाद भी कर दिया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में खोले गए पार्टी कार्यालय के दौरान भाजपा के दिग्गज नेता भी उपस्थित रहे। भाजपा के द्वारा कार्यालय का शुभारंभ करने से पहले हवन पूजन आदि किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित तमाम भाजपा दिग्गजों के द्वारा आत्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित भी किया गया

    पार्टी कार्यालय के शुभारंभ पर विधायक डॉ राजीव बिंदल, एपीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला एपीएमसी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, रेणुका के पूर्व विधायक रूप सिंह ने जहां अपनी विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करी। तो वही इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री राजेंद्र सिंह, बलदेव कश्यप, जिला भाजपा सचिव प्रीतमोहन ,नीति अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सैनी, देवेंद्र अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष सीमा कन्याल, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, महामंत्री मनीष चौहान, सौरभ ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    इस मौके पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए विनय गुप्ता ने कहा कि जिला और प्रदेश में कांग्रेस एक डिवाइडेड हाउस है। जिला सिरमौर में शिलाई-पांवटा साहिब, नाहन-श्री रेणुका जी और पच्छाद में कांग्रेसी नेता आपस में गुत्थम गुत्था हैं। पांवटा साहिब में कांग्रेस के प्रमुख नेता दूसरी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। विनय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अनेक गुटों में बंटी हुई है। मंडी, कांगड़ा, ऊना आदि जगह पर कांग्रेस की गुटबाजी प्रखर है। बिखरी पड़ी कांग्रेस के नेता देश व प्रदेश में डूबती पार्टी को खींचने का प्रयास कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश व जिला में भाजपा पूरी तरह एकजुट है। गुप्ता ने कहा कि सुरेश कश्यप प्रदेश अध्यक्ष है। जय राम ठाकुर मुख्यमंत्री, तो वही शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है। विनय गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अनुराग ठाकुर के द्वारा केंद्र से प्रदेश को मदद मिली है। इन्हीं सबके सहयोग व प्रदेश में हुए भरपूर विकास के दम पर निश्चित ही एक बड़ा इतिहास दर्ज होगा।

    उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार होगी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश का और विकास संभव होगा। पार्टी कार्यालय के शुभारंभ पर भाजपा के द्वारा मिठाईयां आदी बांट कर खुशी मनाई गई। विनय गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यालय प्रतिदिन नियमित रूप से खुला करेगा। दफ्तर में कार्यालय सचिव के अलावा पार्टी सचिव उपस्थित रहा करेंगे। इस मौके अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुलेमान, जिला परिषद सदस्य विमला देवी व पुष्पा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.