Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    • रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    • मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
    • पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक नजदीकी जन सेवा केन्द्र में करवाएं पंजीकरण
    सिरमौर

    दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक नजदीकी जन सेवा केन्द्र में करवाएं पंजीकरण

    By Himachal VartaJune 9, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 09 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन के लिए राज्य सरकार की ए0डी0आई0पी0 योजना के तहत सहायता एवं उपकरणों के निशुल्क वितरण हेतु मूल्यांकन व वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को नजदीकी जन सेवा केंद्र में पंजीकरण करवाना होगा।
          यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता और उपकरणों के मुफ्त वितरण हेतु दो चरणों में शिविर आयोजित किये जाएंगे। पहले चरण के दौरान व्यक्तिगत लाभार्थी के लिए आवश्यक उपयुक्त सहायक उपकरण की आवश्यकता का आंकलन करने के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा दूसरे चरण में चिन्हित हितग्राहियों को उपकरण वितरित करने के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा।
    उन्होंने बताया कि इन शिविरों का लाभ उठाने के लिए दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक अपने निकटतम जन सेवा केन्द्र में पंजीकरण करवा सकते हैं, जिसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी या सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र, नियोक्ता अथवा संस्था के प्रमुख, ग्राम पंचायत प्रधान, तहसीलदार अथवा राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र की प्रति आवश्यक हैं। मुफ्त वितरण हेतु मासिक आय 22500 रूपये या उससे कम होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, एक फोटो और आवासीय प्रमाण पत्र के तौर पर राशन कार्ड, वोटर आईडी या आधार कार्ड की प्रति आवश्यक हैं।
         उन्होंने बताया कि जन सेवा केन्द्र के माध्यम से पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिक जानकारी https://csclocator.com पर लाॅंगइन करके या मोबाइल ऐप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csclocator डाउनलोड करके प्राप्त की जा सकती है। आवेदक पीएण्डओ अधिकारी, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, अशोक कुमार साहू के मोबाइल न0 07589193448 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    • रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    • मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
    • पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.