Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»युवा नशे से रहें दूर और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी लें भाग – राम कुमार गौतम
    सिरमौर

    युवा नशे से रहें दूर और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी लें भाग – राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaJune 10, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 10 जून – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)युवाओं को नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि वह अपने शरीर का स्वार्गीण विकास कर सकें। यह उदगार उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने 14वीं हि0प्र0 जिला स्तरीय राजकीय/निजि उद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान स्पोर्टस मीट(पुरूष) 2022 के समापन अवसर पर आई0टी0आई0 नाहन में उपास्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
           उपायुक्त ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वह बधाई के पात्र हैं तथा जो प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त नहीं कर सके वह निराश न हों तथा भविष्य में और अधिक मेहनत करें ताकि आने वाले समय में वह यह लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
    उन्होंने सभी आई0टी0आई0 प्रधानाचार्यों का आहवान किया कि आने वाले समय में प्रत्येक आई0टी0आई0 में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा दिया जाये ताकि प्रत्येक प्रशिक्षु खेलों में भाग ले सकें। उपायुक्त ने बताया कि 7 जून से 10 जून 2022 तक आयोजित कि गई इस 4 दिवसीय खेलकूद मीट में जिला की 14 टीमों के 326 प्रतिभगियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में वाॅलीबाॅल, कब्बडी, खो-खो तथा बैडमिंटन सहित एथलिट की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
    कबड्डी में एम0डी0 निजी आई0टी0आई0 नौहराधार ने प्रथम तथा राजकीय आई0टी0आई0 पांवटा साहिब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि खो-खो में राजकीय आई0टी0आई0 नाहन प्रथम तथा राजकीय आई0टी0आई0 राजगढ द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय आई0टी0आई0 अम्बोया ने प्रथम तथा राजकीय आई0टी0आई0 पांवटा साहिब ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला आई0टी0आई0 नाहन ने प्रथम व आई0टी0आई0 राजगढ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वालीबाल में आई0टी0आई0 नाहन (पुरुष) ने प्रथम तथा आई0टी0आई0 नाहन (महिला) की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
    एथलिट प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में सतौन के अजय ने प्रथम, नाहन के कौशल ने द्वितीय तथा नाहन के अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 200 मीटर में नाहन के कौशल प्रथम, नाहन के सचिन द्वितीय और नाहन के प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में नाहन के प्रयाशुं प्रथम, नाहन के कार्तिक द्वितीय तथा सतौन के अजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में पांवटा साहिब के सचिन ने प्रथम, नौहराधार के पंकज ने द्वितीय तथा नाहन के सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, लौंग जम्प में नाहन के कौशल प्रथम, नाहन के अजय द्वितीय तथा नाहन के प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे, जबकि हाई जम्प में नाहन के कौशल प्रथम, नाहन के रमन द्वितीय और राजगढ़ के विकास तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार, ट्रिपल जम्प में नाहन के प्रियांशु प्रथम, राजगढ़ के अभिषेक द्वितीय तथा नाहन के नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट प्रतियोगिता में नाहन के सचिन प्रथम, नाहन के रमन ने द्वितीय तथा नाहन के मनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में कफोटा के विशाल ने पहला, नाहन के मनोज ने दूसरा तथा नाहन के रमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आई0टी0आई नाहन के प्रशिक्षु कौशल को बेस्ट एथलिट के खिताब से नवाजा गया।
           इस अवसर पर प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 नाहन अशरफ अली ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आई0टी0आई0 स्पोर्ट्स काउंसिल सिरमौर रमेश पाल, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 हरिपुरधार रमेश शर्मा, सदस्य सचिव सुभाष चन्द्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.