Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्थानीय लोगों ने सड़क की टारिगं को हाथों से उखाड़ कर ठेकेदार और विभाग के कारनामों की पोल खोल कर रख दी।
    सिरमौर

    स्थानीय लोगों ने सड़क की टारिगं को हाथों से उखाड़ कर ठेकेदार और विभाग के कारनामों की पोल खोल कर रख दी।

    By Himachal VartaJune 10, 2022
    Facebook WhatsApp
    श्री रैणुका जी 10 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ददाहु – बिरला वाया तिरमली सड़क में टारिंग के निर्माण कार्य की है जो साफ बयान कर रही है कि सड़क की टारिंग के दौरान किस तरीके से यहाँ भ्रष्टाचार के साथ समझौता कर यहां सड़क निर्माण में लीपापोती की गई है। 15 से 20 दिन पहले ही इस सड़क में टारिंग का काम किया गया है। और कलाकारी ऐसी की तस्वीरें देखकर सभी के होश उड़ जाएंगे। दरअसल यहां ठेकेदार ने मिट्टी के ऊपर ही टारिंग कर दी जो अब उखड़ने शुरू हो गई है। रेणुका जी विधानसभा में एक सड़क के टारिंग कार्य में जमकर भ्रष्टाचार की लीपापोती की जा रही है गुस्साए लोगों के सब्र का बांध टूटा तो लोगों ने सड़क की हाल में हुई टारिंग को हाथ से ही उखाड कर ठेकेदार और विभाग के कारनामों की पोल खोल दी मामला उजागर होने के बाद स्थानीय विधायक विनय कुमार भी मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को गुस्साए लोगों व स्थानीय काँग्रेस  विधायक विनय कुमार ने मीडिया के सामने हाथ से ही टारिंग उखाड़ दी जो सीधे तौर पर इसकी गुणवत्ता को दर्शाती है। विधायक विनय कुमार ने भी माना कि जहां निर्माण कार्य में सीधे तौर पर कोताही की गई है। उन्होंने कहा कि  यदि जल्द इस बारे में कोई एक्शन नहीं लिया गया तो उन्हें मजबूरन विरोध प्रदर्शन पर उतर कर चक्का जाम जैसी स्थिति से गुजरना पड़ेगा। ददाहु – बिरला वाया तिरमली सड़क में टारिंग कार्य करीब
    8 किलोमीटर सड़क पर होना है जिस पर करीब 3 करोड़ 50 लाख की राशि खर्च की जानी है। सवाल विभाग की कार्यप्रणाली पर भी उठते क्योंकि अभी तक करीब 4 किलोमीटर सड़क का टारिंग कार्य पूरा हो चुका है तो क्या विभाग करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे इस निर्माण कार्य की निगरानी नहीं कर रहा था। रेणुका मेले के दौरान लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का रास्ता रोका गया था । क्या मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्दी इस रोड को पक्का करवा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद शुरू हुआ ददाहु – बिरला वाया तिरमली सड़क में टारिंग का कार्य। स्पॉट पर एसडीओ पीडब्ल्यूडी ददाहु पीडब्ल्यूडी जेई से लोगों ने  सवाल जवाब किए। लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से कहा कि ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। सुबह 5:00 बजे ही तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया जाता है लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग का कोई भी सदस्य उस समय मौके पर मौजूद नहीं होता है। इस दौरान  रेणुका के विधायक विनय कुमार सहित गांव के कई लोग उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.