Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में बिखरा कांग्रेसी कुनबा, प्रदेश अध्यक्ष के सामने जमकर हुई नारेबाजी
    सिरमौर

    सिरमौर में बिखरा कांग्रेसी कुनबा, प्रदेश अध्यक्ष के सामने जमकर हुई नारेबाजी

    By Himachal VartaJune 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 12 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ):- चुनाव से पहले ही सिरमौर में कांग्रेस आत्मघाती बाण का शिकार हो गई है। रविवार को नाहन के एक रिजॉर्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने सिरमौर कांग्रेस की गुटबाजी प्रखर नजर आई। गुटबाजी की पराकाष्ठा इस कदर रही कि राज्य स्तर के दिग्गज कांग्रेसी नेता व विधायक हर्षवर्धन चौहान सहित प्रदेश कांग्रेस महासचिव को मंच से नदारद कर दिया गया। वरिष्ठ कांग्रेस जनों की हुई इस भध को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करी। भारत जोड़ो सद्भावना सम्मेलन की शुरुआत से पहले ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष की भावना पार्टी के प्रति स्पष्ट हो गई।

    मच पर जगह न मिलने पर जब हर्षवर्धन चौहान और प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी मंच के सामने ही जमीन पर बैठे तो प्रतिभा सिंह तुरंत मंच से उतरकर उनके आगे हाथ जोड़ने लगी। प्रतिभा सिंह ने जमीन पर बैठे कांग्रेसी नेताओं को मंच पर आने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह मंच पर नहीं बैठेंगे तो वह खुद भी उनके साथ जमीन पर बैठ जाएंगी। तो वही हर्षवर्धन व सोलंकी के समर्थक बिल्कुल भी शांत नहीं हुए और जमकर नारेबाजी करते रहे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह वापस चली जाएंगी तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

    प्रतिभा सिंह के बार बार मनाए जाने के बाद विधायक हर्षवर्धन चौहान और अजय सोलंकी को मंच पर जगह दी गई। प्रतिभा सिंह के सिरमौर के पहले दौरे में ही कांग्रेस की गुटबाजी ने जिला में भाजपा की राहें आसान कर दी है। गौरतलब हो कि सिरमौर में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष सहित जिला कांग्रेस के अधिकतर पदाधिकारी अजय बहादुर की कार्यशैली से नाखुश चल रहे हैं। तो वही कंवर अजय बहादुर व रेणुका जी के विधायक विनय कुमार के द्वारा जो निमंत्रण पत्र छिपाए गए उसने आग में घी डालने का काम किया।

    शुक्रवार को जिला सिरमौर कांग्रेस के पांचों विधानसभा क्षेत्र से दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता इकट्ठे हुए। सर्किट हाउस में आपात बैठक में कंवर अजय बहादुर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके खिलाफ अविश्वास पत्र भी जारी कर दिया। इस आपात बैठक में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, बीडीसी, जिला परिषद आदि के सदस्य भी मौजूद थे।

    बरहाल, 2022 का चुनावी मैच खेलने से पहले जिस प्रकार सिरमौर में गुटबाजी प्रखर हुई है उसको लेकर प्रदेश में अब कांग्रेस की राह मुश्किल में पड़ती नजर आ रही हैं। सूत्रों की माने तो कंवर अजय बहादुर 2 चेहरों को लेकर नाहन सीट के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। तो वही पच्छाद में भी मुसाफिर की जगह किसी और चेहरे को मैदान में उतारे जाने की तैयारी की जा रही है। अब देखना यह होगा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह किस तरीके से इस गुटबाजी को खत्म करने में कामयाब होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.