Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सात योजनाओं का लाभ लेकर श्यामा देवी के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
    सिरमौर

    सात योजनाओं का लाभ लेकर श्यामा देवी के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

    By Himachal VartaJune 14, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 14 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)केन्द्र सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाऐं चलाकर उनके आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक स्तर का उत्थान तथा उन्हें समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनका लाभ उठाकर लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
    ऐसी ही एक लाभार्थी हैं जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमण्डल के अन्र्तगत दूरदराज के दिवडी खंडाह गांव की 32 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी मंगल सिंह जो सामान्य वर्ग के (गरीबी की रेखा से नीचे) परिवार से संबध रखती हैं। श्यामा देवी के परिवार में 8 सदस्य हैं। उनका बेटा दसवीं तथा बेटी दस जमा दो में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिन्हें सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति भी मिल रही है।
          श्यामा देवी बताती हैं कि उन्हें केन्द्र सरकार की 7 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उन्हें वर्ष 2020 में पक्का मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये की राशि मिली तथा कुछ पैसे उन्होंने अपने खेत की पैदावार से तथा कुछ दिहाड़ी मजदूरी कर कमाए जिससे उनका मकान बना। आज उनके पास तीन कमरे, एक रसोई के मकान सहित एक अच्छा शौचालय है, जिसके लिए उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 हजार रूपये की राशि अनुदान के रूप में मिली। श्यामा बताती हैं कि उनके परिवार के पास मात्र 1 बीघा भूमि थी, आय के साधन भी सीमित थे, घर कच्चा या तथा वर्षा के दिनों में घर के अन्दर पानी टपकता था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पक्का मकान है तथा अब वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।
         उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उन्हें गैस कनेक्शन भी मिला है जिससे उनकी रसोई धुंआ मुक्त हो गई है और समय की बचत के साथ-साथ धुएं से स्वास्थ्य पर पडने वाले दुष्प्रभाव से भी मुक्ति मिली है। इसके अतिरिक्त श्यामा देवी के परिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार रूपये की राशि प्रतिवर्ष मिल रही है जिसका उपयोग वह खेती के लिए बीज व खाद खरीद के लिए कर रही हैं।
         श्यामा देवी के परिवार का आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड भी बना है जिससे उन्होंने अपनी देवरानी की रसौली का निशुल्क ऑपरेशन आईजीएमसी शिमला में 3 अप्रैल 2022 को करवाया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त गेहूं, चावल तथा काले चने भी मिले जो इस भयानक महामारी के दौरान काफी लाभदायक सिद्ध हुए। उन्होंने बताया कि उन्हें जल जीवन मिशन के तहत निशुल्क नल सुविधा मिली जिससे उन्हें आसानी से पेयजल सुविधा घर पर ही उपलब्ध हो रही है।
    गत 31 मई को केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर हिमाचल के शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ श्यामा देवी का विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं संबंधी सीधा संवाद हुआ जिसमें उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा उन्हें प्रदान की गई योजनाओं की जानकारी दी।
          श्यामा देवी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करती हैं जिन्होंने गरीबों की सुध लेकर कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ कर जरूरतमंद लोगों के जीवन में बदलाव किया है। आज श्यामा देवी की तरह लाखों ऐसे परिवार हैं जिन्हें सरकार द्वारा आर्थिक मदद देकर उनके जीवन में आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक उत्थान किया गया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.