Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एनएच 707 पर शिलाई के समीप खड्ड में समाई कार , 15 वर्षीय किशोरी की मौत, तीन घायल
    सिरमौर

    एनएच 707 पर शिलाई के समीप खड्ड में समाई कार , 15 वर्षीय किशोरी की मौत, तीन घायल

    By Himachal VartaJune 14, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आलम यह है की जिला की सड़के मानव खून की प्यासी बन गई है। गिरिपार के शिलाई क्षेत्र के टिंबी के पास एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई , जिससे 15 वर्षिय किशोरी की दुखद मौत हो गई है। साथ ही तीन अन्य सवार घायल हो गए हैं।
    जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब- शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर टिम्बी के पास एक सड़क हादसा उस समय पेश जब एक ही परिवार के लोग एचपी 85-9010 कार में सवार होकर अपने दादा की तेरहवीं में टिम्बी से गंगटोली अपने गांव जा रहे थे कि टिम्बी से दो किलोमीटर की दूरी पर भांगी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

    कार के गहरी खाई में गिरने की आवाज़ सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए तथा घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अंशिका (15) पुत्री जगपाल निवासी गंगटोली को मृत घोषित कर दिया , जबकि सचिन (16) पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी गंगटोली , मंजू (22) पुत्री कुंदन सिंह निवासी गंगटोली व यशपाल (17) पुत्र चमेल सिंह निवासी गंगटोली गंभीर रूप से घायल हैं , जिनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

    बताया जा रहा है की मृतक युवती के दादा का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था तथा मंगलवार को दादा की तेरहवीं थी और सभी सभी लोग टिम्बी से गंगटोली जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की कार के गहरी खाई में गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.