Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सांप के डसने से पांच वर्षीय बच्‍ची की मौत।
    सिरमौर

    सांप के डसने से पांच वर्षीय बच्‍ची की मौत।

    By Himachal VartaJune 15, 2022
    Facebook WhatsApp
    राजगढ़ 15जून (एसपीजैरथ)(हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में अपने मामा के घर मां के साथ आई एक पांच वर्षीय बच्‍ची को सांप ने डस लिया। जिसके बाद बच्‍ची की मौत हो गई। राजगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार मध्य रात्रि करीब 1.30 बजे सोनम पुत्री कुलदीप ग्राम गहनोग डाकघर भूज्जल तहसील राजगढ़, आयु 5 वर्ष  जो अपने मामा ओमप्रकाश के घर धरोटी में आई हुई थी।
    रात को कमरे में अपनी मां के साथ सोई हुई थी। अचानक कहीं से कमरे में सांप घुस आया तथा उसने सोनम को डस लिया, जबकि सांप ने बच्‍ची की मां को कुछ नहीं किया। अचानक सोनम को डसने के बाद सांप कमरे से बाहर चला गया। जैसे ही सांप के काटने से पांच वर्षीय सोनम चिल्लाई , तो उसकी मां उठ खड़ी हुई तथा उसने देखा कि खिड़की से सांप बाहर जा रहा था। 
    इसकी जानकारी उसने अपने भाई को दी तथा उन्होंने बच्ची को उसी हालत में राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। राजगढ़ अस्पताल पहुंचते ही पांच  वर्षीय सोनम बेहोश हो गई। सोनम की जांच करने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    मंगलवार सुबह राजगढ़ पुलिस पुलिस द्वारा सिविल अस्‍पताल राजगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया । जिला सिरमौर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने सांप के डसने से बच्ची की मौत की पुष्टि की है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.