Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    • नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
    • बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
    • हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    • रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में संपन्न हुई सहकार भारती सिरमौर इकाई की बैठक
    सिरमौर

    नाहन में संपन्न हुई सहकार भारती सिरमौर इकाई की बैठक

    By Himachal VartaJune 15, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 15 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज):-  नाहन में सहकार भारती ज़िला सिरमौर की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को प्रान्त संगठन प्रमुख डा. विवेक ज्योति और प्रान्त अध्यक्ष राजेश कुमार कपिल ने विशेष रूप से सम्बोधित किया। उन्होंने संगठन के सामाजिक कार्यों और संगठन की कार्यशैली की जानकारी सभी सहकार बन्धुओं को दी। उन्होंने सहकारी संस्थाओं के विभिन्न प्रकल्प चलाकर समाज सेवा करने के लिए योजना बनाने पर बल दिया।

    प्रदेश में सहकारिता से सम्बन्धित कानूनी पहलुओं और इस सम्बन्ध में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। आशुतोष गुप्ता ने सहकारिता विषय पर सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस बैठक में ज़िले में सहकार भारती का सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। यह अभियान 15 जुलाई, 2022 तक चलेगा।

    इस कार्य हेतु आशुतोष गुप्ता को सदस्यता प्रमुख और अरविंद्र, राकेश खन्ना, देवेंद्र वर्मा और अशरफ अली को सह सयोंजक का दायित्व सौंपा गया। महिला वर्ग में सदस्यता को विशेष ध्यान देने के लिए अर्चना सैनी को महिला सदस्यता प्रमुख व किरण कुमारी को सह सदस्यता प्रमुख नियुक्त किया गया।

    बैठक में सहकार भारती संगठन के विस्तार के लिए विनीत अग्रवाल को सयोंजक, पंकज अग्रवाल और देव दत चौधरी को सह सयोंजक का दायित्व दिया गया। अमन गुप्ता ज़िला विधि प्रकोष्ठ प्रमुख व अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष होंगे।सदस्यता के उपरान्त जिले में सदस्यता सम्मेलन व अभ्यास वर्ग करने का निर्णय किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    • नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
    • बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
    • हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.