Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 से 12 पंचायतों को पानी की समस्या से मिलेगा छुटकारा।
    सिरमौर

    सिरमौर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 से 12 पंचायतों को पानी की समस्या से मिलेगा छुटकारा।

    By Himachal VartaJune 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 17 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :– जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत जलागम विकास परियोजनाएं एवं स्प्रिंगशेड प्रबंधन 2.0 के तहत विकास खंड पावंटा साहिब की 9 पंचायतें जिनमें कलाथा बढ़ाना, शिवा रुदाना, टोहरू डांडा आन्ज, नघेता, डांडा, बइला, भरली, गोजर अडयान, राजपुरा व विकासखंड पच्छाद कीे 3 पंचायतों बानी बखोली, कुठार, टिकरी कुठार को पानी की समस्या से निजात दिलाया जाएगा यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज बचत भवन में  जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

    उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 15 करोड से अधिक की राशि व्यय कर स्थानीय चश्मे व बावड़ियो का  जीर्णाेद्धार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बांधों, बावड़ी, कुहल, टैंक जलाशयों  और कुओं को खोदने  और निर्माण आदि के द्वारा जल संग्रह पर किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पांवटा साहिब विकासखंड की 9 पंचायतों की लगभग 3000 हेक्टेयर भूमि को जबकि विकासखंड का पच्छाद की 3 पंचायतों की 2600 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई संबंधित समस्याओं को दूर किया जाएगा और खेती के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य कम संपन्न क्षेत्रों में कृषि की आर्थिक विकास दर में तेजी लाना और उन्नत सिंचित कृषि प्रणालियों को अपनाना है इसके अतिरिक्त किसानों के लिए ऊंचाई प्राप्त करने के लिए एवं लाभ के वितरण को समानता लाना है वाटर शेड एवं स्प्रिंगशैड पर निर्भर ग्रामीण समुदाय के आर्थिक विकास को बढ़ाना है और परियोजना क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और विकास करना है।
    उन्होंने स्प्रिंगशैड प्रबंधन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जल जंगल, जमीन, जानवर और जीवन को उन्नत करने के उद्देश्य से स्प्रिंग शैड प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के मुख्य घटकों में स्प्रिंगशेड संरक्षण और उपयोग जल प्रबंधन और वर्षा जल संचयन वन रोपण मृदा अपरदन के कमी के लिए मृदा एवं भूमि प्रबंधन पशु प्रबंधन चरागाह विकास कृषि विकास में आय बढ़ाने के लिए कृषि वानिकी प्रणालियों जैविक खेती शामिल है।
    उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत हिमाचल के 12 जिलों में 26 विकासखंड के कुछ पंचायतो को लिया गया है जिसके अंतर्गत 54000 हेक्टेयर क्षेत्र को उपचारित करने का लक्ष्य रखा गया है।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी 12 पंचायतों के प्रतिनिधि और सचिवों से इस योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की, और  निर्देश दिए की अगली बैठक से पहले इस योजना के अंतर्गत निर्मित की जाने वाली योजनाओं पर डीपीआर बनाए।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अधिकारी अभिषेक मित्तल सहित सभी 12 पंचायतों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.