Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला के दिव्यांग लाभार्थी व वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क उपकरण प्राप्त करने के लिए करें आवेदन
    सिरमौर

    जिला के दिव्यांग लाभार्थी व वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क उपकरण प्राप्त करने के लिए करें आवेदन

    By Himachal VartaJune 18, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 18 जून – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में दिव्यांगजन, जोकि 40 प्रतिशत से अधिक शारीरिक रुप से अक्षम हों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो किसी भी प्रकार से अक्षम हों, उन्हें सरकार द्वारा उनकी शारीरिक अक्षमता के अनुसार निःशुल्क उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे जिसके लिए प्रार्थी नजदिकी लोकमित्र केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी।
    उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य समाज केे विशेष सक्षम व्यक्तियों व वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पंहुचाना है जो बढ़ती उम्र में चलने-फिरने के साथ अन्य दिक़्कतों का सामना कर रहे हैं।
    उपायुक्त ने बताया कि इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, नजर के चश्मे, वॉकिंग स्टिक, एल्बो क्रचेस, ट्राइपॉड्स, क्वैडपोड, कृत्रिम डेंचर्स इत्यादि उपकरण सरकार की और से निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगता के अनुसार जरूरतमंद को आधुनिक उपकरण जैसे कमोड के साथ व्हील चेयर, कमोड के साथ स्टूल, रीड स्पाइनल स्पॉट, सर्विकल कॉलर, लिम्बोसेक्रल, वाल्कर, फुट किट सिलीकॉल सॉल के साथ उपलब्ध करवाए जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद सरकार द्वारा चयनित एल्मिको कंपनी 2 से 3 महीने के भीतर शिविर आयोजित कर प्रार्थी की दिव्यांगता का आकलन करेगी और प्रार्थी की जरुरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध करवाएगी।
    उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन वृद्धजनों को पात्र माना जायेगा जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो। इसके अतिरिक्त, प्रार्थी के पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड प्रति, पेंशन से संबंधित दस्तावेज, शारीरिक अक्षमता की स्थिति में प्रमाण पत्र या मेडिकल रिपोर्ट, व मोबाइल नंबर अवश्य होना चाहिए।
    दिव्यांगों के लिए एडिप योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाने के लिए प्रार्थी के पास 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र जिसमें प्रतिमाह आय 15000 रुपये से कम हो व एक फोटो अवश्य होनी चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.