Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डीसी सिरमौर फेसबुक पेज पर लाइव देख सकेंगे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम
    सिरमौर

    डीसी सिरमौर फेसबुक पेज पर लाइव देख सकेंगे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

    By Himachal VartaJune 18, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 18 जून (  हिमाचल वार्ता न्यूज)-  जिला सिरमौर में 21 जून 2022 को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नाहन चौगान में किया जाएगा, जिसे लोग डीसी सिरमौर के फेसबुक पेज DCSirmaur पर लाइव देख सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लगभग 10000 लोग पूरे जिला में योग करेंगे। नाहन चैगान के अतिरिक्त 14 अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें गुरुद्वारा मैदान पांवटा सहिब, परशुराम ताल श्री रेणुका जी, स्कूल मैदान राजगढ़, स्कूल मैदान त्रिलोकपुर, स्कूल मैदान माजरा, स्कूल मैदान शिलाई, श्री बडूसाहिब, स्कूल मैदान बेचड का बाग, स्कूल मैदान धामला, मां भंगायणी मन्दिर मैदान हरिपुरधार, नौहराधार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गत्ताधार मैदान, सराहां स्कूल और स्कूल मैदान कालाम्ब शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, जिला में सभी आयुर्वेदिक संस्थानों और फार्मा उद्योगों में भी योग आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    उपायुक्त ने बताया कि योग अभ्यास के लिए लोगों को अपने साथ योगा मैट या चादर लानी होगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में 10 से 15 डेमोंस्ट्रेटर मंच से योग मुद्रा करके लोगों को दिखाएंगे। इसके अतिरिक्त, स्वयंसेवक लोगों के मध्य उपस्थित रहेंगे जो उन्हें ठीक प्रकार से योग करने में सहायता प्रदान करेंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.