Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सभी बैंक 30 जून तक निपटाएं ऋण संबंधी लंबित मामले – राम कुमार गौतम
    सिरमौर

    सभी बैंक 30 जून तक निपटाएं ऋण संबंधी लंबित मामले – राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaJune 20, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 20 जून – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सभी बैंकों को 30 जून तक ऋण संबंधी लंबित मामले निपटाने के निर्देश दिए और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए ऋण जारी करने की प्रक्रिया को और सरल बनाने को कहा। यह आदेश उपायुक्त ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जारी किए।
    बैठक में उपायुक्त ने जिला सिरमौर के लिए वार्षिक ऋण योजना 2022-23 को जारी किया। वार्षिक ऋण योजना 2022-23 के विमोचन के अवसर पर उपायुक्त ने बताया की पिछले वर्ष यह ऋण योजना 2660 करोड़ रुपए की थी जबकि इस वर्ष इसे बढ़ा कर 3111.95 करोड़ का ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमे कृषि क्षेत्र के लिए 831 करोड़ रूपये, सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उद्ययोगों के लिए 1016.01 करोड़ रूपये तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 362.97 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। गैर प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 901.97 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
    उपायुक्त ने बैंकों से आग्रह किया है कि वह अपने वार्षिक ऋण लक्ष्य हर हालत मे प्राप्त करें एवं गरीब लोगों के कल्याण के लिए लागू कि गई सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैंकों से आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार द्वारा सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उद्ययोगों के लिए कोविड 19 महामारी के कारण लागू की गई सहायता योजना का इन उद्ययोगों को भरपूर लाभ पहुंचाए।
    इस अवसर पर यूको बैंक के अग्रणी जिला प्रबन्धक सिरमौर राजीव अरोड़ा ने बैंको से आग्रह किया कि वह वार्षिक ऋण योजना 2022-23 में दिये गए लक्ष्यों कि प्राप्ति के लिए अभी से कार्य आरम्भ कर दें ताकि इन लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2022 तक पिछले वर्ष में वार्षिक ऋण योजना 2021-22 में दिये गए लक्ष्यों का 99 प्रतिशत प्राप्त किया गया है तथा इस वर्ष बैंकों से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की आशा है।
    इस अवसर पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर श्री यश वर्मा एवं नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री बिक्रमजीत सिंह सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.