नाहन 20 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):-बीते रविवार की रात को अप्पर कैंट नाहन राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले शरारती तत्व जल्द ही पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं। कच्चा टैंक पुलिस के तेजतर्रार जवान बड़ी गहनता से जांच में जुट चुके हैं। गौरतलब हो कि अप्पर कैंट मुख्य सड़क के पास बीते कल रविवार की रात को तीन निजी वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए थे। जिसके बाद वाहन मालिकों के द्वारा कच्चा टैंक पुलिस को शिकायत दी गई थी।
कच्चा टैंक पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही वह जांच में जुट गए है। बताना यह भी जरूरी है कि यह कंटोनमेंट एरिया है जहां आने-जाने वाले पर दोनों तरफ आर्मी की कड़ी निगरानी रहती है। बावजूद इसके शरारती तत्वों के द्वारा हाई सिक्योरिटी वाले एरिया में गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में कई जगह गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटनाएं हुई है। वही, स्थानीय लोगों में भी इस निंदनीय घटना को लेकर काफी रोष है।
जानकारी यह भी मिली है कि इनमें से एक वाहन मालिक द्वारा अपने पेशेंट को जांच कराने के लिए चंडीगढ़ जाना था। इस घटना के कारण इन्हें भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। वही, एडिशनल एसपी जिला सिरमौर बबीता राणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शरारती तत्व जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।