वह 27 मई को स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गया। जब वापस कमरे में आया तो उसने घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा। जब वह अंदर आया तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई, उसने देखा कि अलमारी के अंदर रखे सोने के आभूषण और कैश गायब था। इसके बाद वह तुरंत पुलिस थाने पहुंचा और चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आखिरकार 20 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी अमरपुर मोहल्ला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए हैं।
उधर जिला पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।