Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शरीर स्वस्थ रखने के लिए समय निकाल कर अवश्य करें योग – ऊर्जा मंत्री
    सिरमौर

    शरीर स्वस्थ रखने के लिए समय निकाल कर अवश्य करें योग – ऊर्जा मंत्री

    By Himachal VartaJune 21, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 21 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है। शरीर स्वस्थ रखने के लिए लोग कुछ समय निकाल कर योग अवश्य करें ताकि वह स्वस्थ व सुखी जीवन व्यतीत कर सकें। यदि लोग स्वस्थ रहेंगे तो भारत स्वस्थ रहेगा और यदि भारत वर्ष स्वस्थ रहेगा तो अवश्य ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रत्येक क्षेत्र में विश्व गुरु बनकर रहेगा।
    ऊर्जा मंत्री आज यहां चौगान में 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
    इस अवसर पर उपस्थित लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा 21 जून को योग दिवस के रूप में आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि योग दिवस के रूप में भारत ने अपनी एक नई पहचान बनाई है। हमारे ऋषि मुनि विदेशों में जाकर लोगों को योग की शिक्षा प्रदान करते थे और आज पूरे विश्व ने योग के महत्व को पहचाना है।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक नाहन डा0 राजीव बिंदल ने कहा कि योग से शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं और प्रतिदिन योग करने से हम अपने शरीर को बीमारियों से दूर रख सकते हैं। इसलिए फिट इंडिया कार्यक्रम में योग का महत्वपूर्ण स्थान है। व्यक्ति किसी भी आयु में व किसी भी स्थिति में योग को अपनी शारीरिक क्षमताओं के अनुसार कर सकता है। इसलिए हमें योग आसन व प्राणायाम जीवन के हिस्से के रूप में स्वीकार करने चाहिए।
    इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने नाहन चैगान में शरीर को चुस्त व तन्दुरूस्त रखने के लिए योग अभ्यास किया।
    इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर सीमा कन्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, पुलिस अधिक्षक ओमापति जमवाल, उपमण्डल दण्डाधिकारी नाहन रजनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.