नाहन 22 जून-( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से जिला सिरमौर के पढ़े लिखे युवाओं को अब लुधियाना और मोहाली के केंद्रों में निःशुल्क आठ तरह के एडवांस कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक मोनिका ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि सी-डैक मोहाली में होने वाले पांच कोर्स एडवांस कोर्स ऑन साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइंस एंड एनालाइटिक्स, इंडस्ट्रीयल ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स, आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस यूजिंग पॉयथोन, वेब डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट विद एंगुलार एंड पीएचपी की अवधि तीन माह रहेगी। जबकि इन सभी कोर्सों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीई, बीटेक, बीसीए, बीएससीआईटी, एमसीए, एमएससी आईटी रहेगी। लुधियाना केंद्र में करवाए जाने कोर्सों की अवधि छह माह रहेगी। चयनित युवाओं को 2000 रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करवाना होगा। जोकि कोर्स समाप्त होने पर देय होगा। इच्छुक युवा 25 जून तक पंजीकरण कर सकेगे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान रहने की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी। बताया कि इच्छुक युवा अपना नाम, आयु, पता और शैक्षणिक योग्यता रिज्यूम सहित [email protected] पर भेजे।
Breakng
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
Sunday, June 7