Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
    सिरमौर

    वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

    By Himachal VartaJune 23, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 23 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज)इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय वायु सेना में अग्निवीर (वायु) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। एएससी अंबाला, हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अग्निवीरों की भर्ती करेगी। यह जानकारी आज विंग कमांडर जे के सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सिरमौर के युवा एएससी अंबाला के अंतर्गत 24 जून से इंडियन एयर फोर्स के आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जून 2022 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर अंतिम तिथि 5 जुलाई 2022 को शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।

    भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई 2022 से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा 50 प्रतिशत अंको के साथ पास हो या 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा फाइनल ईयर की मार्कशीट और मैट्रिक की मार्कशीट या 2 साल के वोकेशनल कोर्स की मार्कशीट और अंग्रेजी, फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषयों के साथ नॉन वोकेशनल कोर्स की मार्कशीट 50 प्रतिशत अंको के साथ अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर (वायु) की भर्ती ऑनलाइन परीक्षा के जरिए की जाएगी।

    परीक्षा के लिए 17 साल से 23 साल के युवा, जो 29 दिसंबर 1999 से 29 जून 2005 के बीच पैदा हुए हैं, वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा। परीक्षा ऑब्जेक्टिव प्रकार की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। उम्मीदवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि अग्निवीर पद के लिए जिन योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें पहले वर्ष में 30 हजार, दूसरे वर्ष में 33 हजार, तीसरे वर्ष में 36,500 जबकि चौथे वर्ष में 40 हजार रुपये मासिक दिए जाएगें।

    उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए सामान्य चिकित्सा मानकों के अंतर्गत उम्मीदवार की ऊंचाई न्यूनतम 152.5 सेमी तथा वजन लंबाई और उम्र के अनुपात में होनी चाहिए। कॉर्नियल सर्जरी स्वीकार्य नहीं है। भारतीय वायु सेना के मानकों के अनुसार लागू होने वाली दृश्य आवश्यकताए, उम्मीदवार की सामान्य सुनने की क्षमता होनी चाहिए यानी प्रत्येक कान से अलग से 6 मीटर की दूरी से जोर से फुसफुसाहट सुनने में सक्षम होना चाहिए और डेंटल के अंतर्गत स्वस्थ मसूड़े, दांतों का अच्छा सेट और कम से कम 14 डेंटल पॉइंट होने चाहिए।

    सामान्य स्वास्थ्य उम्मीदवार बिना किसी उपांग के नुक्सान के सामान्य शरीर रचना का होना चाहिए। वह किसी भी सक्रिय या गुप्त, तीव्र या पुरानी, चिकित्सा या शल्य अक्षमता या संक्रमण और त्वचा रोगों से मुक्त होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आवेदक इंडियन एयरफोर्स के आधिकारिक वेबसाइट https://indianairforce.nic.in व https://careerindianairforce.cdac.in पर इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.