Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर में आम आदमी पार्टी में जल्द आ सकता है भूचाल
    सिरमौर

    जिला सिरमौर में आम आदमी पार्टी में जल्द आ सकता है भूचाल

    By Himachal VartaJune 24, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 24 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक मैदान में वजूद तलाश रही आम आदमी पार्टी को जल्द बड़ा जोर का झटका लग सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर से इसकी शुरुआत बहुत जल्द होने जा रही है। पूर्व जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में से किसी एक को चुन सकते हैं। नाराज धड़े का कहना है कि जब कोई पार्टी को जानता भी नहीं था तो वे टोपियां लगाकर पार्टी की तन-मन-धन से सेवा कर रहे थे।

    उनका यह भी कहना है कि कुछ अवसरवादी जहां पदों पर काबिज़ हो गए हैं वही पार्टी से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ता उनके द्वारा अनदेखे किए जा रहे हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी से जुड़ी एक पूर्व नेत्री भाजपा का दामन थाम चुकी है। मगर 3 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उचित अवसर की तलाश में है। जिनमें से प्रमुख जिला स्तरीय पदाधिकारी का जातीय समीकरण काफी मजबूत माना जाता है। ब्राह्मण वर्ग में उनकी काफी मजबूत पकड़ भी मानी जाती है। हालांकि यह गुट कांग्रेस को प्राथमिकता दे रहा है।

    मगर हाल में हुई गुटबाजी के साथ झगड़ा प्रकरण के बाद पूरा धड़ा पशोपेश में पड़ गया है। इन लोगों का कहना यह भी है कि टिकट किसी को भी मिले मगर कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जीत के बाद आम आदमी पार्टी प्रदेश में कुछ ओवर कॉन्फिडेंट नजर आ रही है। यही नहीं पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अनदेखी की जा रही है। इन लोगों का कहना है कि सब कुछ बर्दाश्त किया जा सकता है मगर अनदेखी और स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

    बरहाल, जिला सिरमौर में पड़ रही आम आदमी पार्टी की बुनियाद अब कमजोर पड़ती नजर आ रही है। देखना यह होगा कि भाजपा अथवा कांग्रेस इस नाराज चल रहे आम आदमी पार्टी के बड़े धड़े को कैसे कैश कर पाता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.