Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर में नशा निवारण को लेकर 26 जून से 29 अगस्त तक चलाया जाएगा विशेष अभियान,
    सिरमौर

    जिला सिरमौर में नशा निवारण को लेकर 26 जून से 29 अगस्त तक चलाया जाएगा विशेष अभियान,

    By Himachal VartaJune 24, 2022
    Facebook WhatsApp


    नाहन 24 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  जिला सिरमौर में नशा निवारण को लेकर 26 जून से 29 अगस्त, 2022 तक ‘‘से नो टू ड्रग्स’’ थीम पर विशेष अभियान चलाया जाएगा यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 26 जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से प्रातः 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। जिसका प्रसारण वर्चुअल माध्यम से जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि 26 जून को सुबह 6 बजे ‘‘से टू नो ड्रग्स’’ कैंपेन के अंतर्गत नाहन के चौगान मैदान में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मैराथन में भाग लेने के लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार 24 व 25 जून, 2022 को 1077 पर फोन कर पंजीकरण कर सकेंगे इसके अतिरिक्त सुबह 6 बजे चौगान मैदान में भी पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध होगी। उपायुक्त ने सभी शहर वासियों से अनुरोध किया है कि वह बड़ी संख्या में आकर इस मैराथन में भाग ले ताकि लोगों को नशा निवारण के प्रति जागरूक किया जा सके।
    उन्होेंने बताया कि इस अभियान के दौरान जिला की सभी पंचायतों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी स्कूलों में निबंध लेखन, नारा लेखन, पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में सभी पंचायतों में 26 जून से लेकर 3 जुलाई 2022 तक कबड्डी वॉलीबॉल एथलेटिक्स खो खो वर रस्साकसी प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाएंगे। ग्राम स्तर पर विजेता टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे जबकि इन विजेता टीमों को 23 जुलाई से 13 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। ब्लॉक स्तर पर विजेता टीमों को 25 अगस्त से 29 अगस्त तक आयोजित होने वाले जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
    इसी प्रकार स्कूलों में नारा लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा और ब्लॉक स्तर पर विजेता बच्चों को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि सभी विजेता बच्चों द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स नारा लेखन, पोस्टर आदि को 15 अगस्त को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाएगा।
    उपायुक्त ने बताया कि सभी पंचायतों में 26 से 28 जुलाई, 2022 तक भांग उखाड़ो अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत सभी सरकारी भवनों कार्यालयों के आसपास के क्षेत्रों को साफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 जून से लेकर 2 जुलाई तक पुलिस अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को नशा निवारण के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला के सभी 7 ब्लॉकों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशा निवारण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से 14 अगस्त को नाहन के एसएफडीए हॉल में नशा निवारण पर कवि सम्मेलन भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि पंचायतों में आयोजित होने वाली सभी खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थानीय स्कूल की ओर खेल से संबंधित सामान उपलब्ध करवाएं।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में 3 जुलाई को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें नशा निवारण पर विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि वह नशा से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए ड्रग फ्री ऐप व 1908 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा को नाहन व पावंटा  साहिब शहर के आसपास के क्षेत्रों सहित स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सदस्य सचिव सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान नवीन्द्र सिंह ने नशा निषेध दिवस 2022 का एजेंडा प्रस्तुत किया।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, सहायक आयुक्त घनश्याम दास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पठानिया, जिला खेल युवा सेवाएं अधिकारी संजय शुक्ला, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला पंचायत अधिकारी अंकित डोगरा, उप निदेशक उच्च शिक्षा करमचंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.