Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अग्निपथ योजना में युवाओं को नजर आ रहा है अब अपना भविष्य -पवन
    सिरमौर

    अग्निपथ योजना में युवाओं को नजर आ रहा है अब अपना भविष्य -पवन

    By Himachal VartaJune 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 25 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- राष्ट्र की सुरक्षा में युवाओं की सक्रिय भूमिका कांग्रेस को नागवारा गुजर रही है। यह बयान जारी करते हुए जिला सिरमौर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर अब युवा वर्ग को इसमें अपना भविष्य नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां कांग्रेस अब बिखरा हुआ कुनबा बन चुका है वही एनएसयूआई युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर आतुर हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में एनएसयूआई का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश भर में कांग्रेस सीमटती जा रही है तो वही युवा शक्ति का एनएसयूआई से मोहभंग हो चुका है।

    पवन चौधरी ने कहा कि प्रदेश सहित जिला सिरमौर का युवा वर्ग भाजपा युवा मोर्चा में पूर्ण आस्था रखता है। उन्होंने कहा कि सितंबर माह में भाजपा युवा मोर्चा एक लाख युवाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में विशाल रैली करने जा रहा है। पवन चौधरी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का वॉल राइटिंग अभियान लगातार जारी है। यही नहीं बीते 23 जून से 31 जून तक भाजपा युवा मोर्चा के अलग-अलग कार्यक्रम चले हुए हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से ही युवा वर्ग लगातार युवा मोर्चा से जुड़ रहा है।

    पवन चौधरी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा को मजबूत करने में जुटा हुआ है। तो वही यूथ कांग्रेस का जिला सिरमौर में हाल ही में जो हाल हुआ है वह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्र के नेता पांवटा साहिब में युवाओं के साथ पार्टी का दामन छोड़कर दूसरी पार्टी में जा चुके हैं। यही वजह है कि कांग्रेस अब एनएसयूआई को आगे कर अपना आधार तलाश रही है। पवन चौधरी का कहना है कि प्रदेश में केंद्र की मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार ने युवाओं के लिए अपार योजनाएं चलाई हैं।

    युवाओं ने जहां स्वावलंबन योजना में बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज की है तो वही अग्निपथ योजना में प्रदेश का युवा भर्ती होने के लिए कतारों में लग चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर उस योजना का विरोध करती है जिसमें देश और युवाओं का भविष्य उज्जवल होता है। पवन चौधरी ने कहा कि बहुत जल्द बहुत से युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा युवा मोर्चा में शामिल होने जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना का विरोध कर एनएसयूआई युवा शक्ति के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने एनएसयूआई को सचेत करते हुए कहा कि वह ऐसी हरकतों से बाज आएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास और अग्निपथ योजना के दम पर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार रिपीट होने जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.