Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर मैराथन का किया आयोजन
    सिरमौर

    नाहन में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर मैराथन का किया आयोजन

    By Himachal VartaJune 26, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 26 जून  ( हिमाचलवार्ता न्यूज)अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर नाहन के चौगान में आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से नो टू ड्रग्स अभियान के अंतर्गत लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया।
    इस मैरथॉन में 150 बच्चों सहित जिला के अधिकारी व कर्मचारी ने भाग लिया।
    इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर ने शिरकत करते हुए बताया कि पांवटा साहिब में जल्द ही जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से एक नशा निवारण केंद्र खोला जाएगा जिससे जिला के ऐसे युवा जो नशे की गिरफ़्त में हैं, उन्हें इस लत से छुटकारा दिलाकर मुख्यधारा में जोड़ा जा सकेगा।
    उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जिला की सभी पंचायतों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी स्कूलों में निबंध लेखन, नारा लेखन, पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों में 26 जून से लेकर 3 जुलाई 2022 तक खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो व रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी। ग्राम स्तर पर विजेता टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे जबकि इन विजेता टीमों को 23 जुलाई से 13 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर विजेता टीमों को 25 अगस्त से 29 अगस्त तक आयोजित होने वाले जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
    उन्होंने बताया कि स्कूलों में नारा लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा और ब्लॉक स्तर पर विजेता बच्चों को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि सभी विजेता बच्चों द्वारा बनाए गई पेंटिंग्स, नारा लेखन, पोस्टर आदि को 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाएगा।
    उपायुक्त ने बताया कि सभी पंचायतों में 26 से 28 जुलाई, 2022 तक भांग उखाड़ो अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत सभी सरकारी भवनों व कार्यालयों के आसपास के क्षेत्रों को साफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 जून से लेकर 2 जुलाई तक पुलिस अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को नशा निवारण के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला के सभी 7 ब्लॉकों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशा निवारण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
    इस अवसर पर सहायक आयुक्त घनश्याम दास, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान नविंद्र सिंह, सहायक आयुक्त ज्योति स्वरूप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.