Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»4 साल बाद अग्निवीर कहलाएंगे सोल्जर्स-ब्रिगेडियर रोहित दत्ता
    सिरमौर

    4 साल बाद अग्निवीर कहलाएंगे सोल्जर्स-ब्रिगेडियर रोहित दत्ता

    By Himachal VartaJune 27, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 27 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- एनसीसी ग्रुप हेड हिमाचल प्रदेश ब्रिगेडियर रोहित दत्ता नाहन पहुंचे। ब्रिगेडियर रोहित के नाहन पहुंचने पर उनका फर्स्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी जिला सिरमौर के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला सिरमौर फर्स्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और एनसीसी गतिविधियों को लेकर ब्रिगेडियर के द्वारा बीते वर्ष का फीडबैक लिया गया।

    फर्स्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी जिला सिरमौर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नल चीमा के नेतृत्व में एनसीसी जिला सिरमौर बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने अग्निपथ योजना के बारे में बयान देते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रथम चरण में 40,000 नियुक्तियां की जानी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीते 2 साल कोरोना के चलते नई भर्तियां नहीं हो पाई थी। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए उम्र में भी 21 की जगह 23 वर्ष की आयु का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी बात तो यह है कि 4 वर्ष का कार्यकाल जिसमें ट्रेनिंग पीरियड भी शामिल है उसका भी अग्निवीर सोल्जर को वेतन दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि यह योजना ना केवल एक रोजगार का जरिया है बल्कि देश की आन-बान-शान जिसे सैन्य वर्दी कहते हैं उसे पहनने का भी गौरव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल इसमें 40000 वैकेंसी निकाली गई है जिसे बढ़ाकर 60 हजार किया जाना है। ब्रिगेडियर ने यह भी कहा कि 4 साल के बाद एक अच्छा खासा हेल्दी अमाउंट सोल्जर को मिलेगा। यही नहीं 4 साल के बाद सरकार के विभिन्न संस्थानों में होने वाली रिक्रूटमेंट्स में बेनिफिट ऑफ परसेंटेज भी मिलेगा। गौरतलब हो कि हिमाचल प्रदेश एनसीसी ग्रुप हेड ब्रिगेडियर रोहित दत्ता ने हाल ही में ज्वाइन किया है।

    जॉइनिंग के बाद उनका यह पहला सिरमौर का दौरा है। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मुझसे पहले ग्रुप हेड क्वार्टर के द्वारा जो कार्य किए गए हैं वह बेहतर हैं और जो गतिविधियां पहले से चली है उन को बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यालय तथा कॉलेज में युवा वर्ग के लिए भारतीय सेना में जाने का एक बड़ा सरल जरिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मगर इसके लिए एनसीसी ज्वाइन करने वाले एनसीसी कैडेट का अपने फ्लैट के प्रति निष्ठावान होना जरूरी है।

    इस मौके पर कर्नल चीमा के अलावा सूबेदार नरेश कुमार, हवलदार ओम दत्त, बलवीर सिंह, सुख बादल सिंह, जीवन थापा, नायक रणजीत सिंह सहित जिला मुख्यालय हेड क्वार्टर के कैडेट्स भी शामिल रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.