नाहन28जून(हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ) :- गुप्त सूचना के आधार पर यशवंतनगर पुलिस द्वारा सनौरा-नेरीपुल रोड़ के धरोली में जल शक्ति विभाग से चोरी किए गए पाईपों से भरी पिकअप को पकड़ा । जिसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है । जिसकी पुष्टि डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने की है । उन्होने बताया कि पुलिस चौंकी प्रभारी यशवंतनगर एएसआई चेतन चैहान को गुप्त सूचना मिली कि शीलाबाग की तरफ से सिंचाई विभाग के पाईपों को चोरी करके एक पिकअप गाड़ी नंबर एचआर 68-6856 में लाया जा रहा है । एएसआई चेतन चैहान पुलिस टीम सहित मिशन पर निकल पड़े और धरोली के पास पिकअप गाड़ी को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया जिसमें चार ईंच की 25 पाईपें काट कर रखी गई थी । गाड़ी में सवार हरियाणा के दो व्यक्तियों संदीप और गुरदीप को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें मंगलवार को राजगढ़ अदालत में पेश किया गया जहां पर दोनों अभियुक्तों को तीन दिन पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए है । एएसआई चेतन चैहान ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर उनके द्वारा इस रोड़ के आसपास के सभी गांव के युवाओं को गाड़ी पर नजर रखने बारे सूचित कर दिया गया था जिसके फलस्वरूप स्थानीय लोगों की मदद से धरोली में गाड़ी को पाईप सहित पकड़ा गया । उन्होने बताया कि इसमें बहुत बड़े गिरोह होने की संभावना है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस थाना राजगढ़ में केस दर्ज कर दिया गया है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है ।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Tuesday, October 20
