Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»इटरनल यूनिवर्सिटी में नशे पर प्रहार , छात्रों ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली
    सिरमौर

    इटरनल यूनिवर्सिटी में नशे पर प्रहार , छात्रों ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली

    By Himachal VartaJune 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    बड़ूसाहिब 28 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों और अकाल ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर के नशा करने वाले रोगियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस को चिह्नित करने के लिए एक विशाल रैली निकाली। रैली का आयोजन हिमाचल के सिरमौर जिले में इटरनल यूनिवर्सिटी बाड़ू साहिब द्वारा किया गया था।

     इस अवसर पर इटरनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ देवेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ देश विरोधी ताकतें युवाओं को नशे की तरफ धकेलने की कोशिश में अपना मोहरा बना कर पैसे का लालच देकर नशे को फैलाने की कोशिश करने में जुटे हुए हैं। हमें उन लोगों से सतर्क रहकर अपने बच्चों की देखरेख करते हुए उन पर निगरानी करनी चाहिए ताकि नशे से छुटकारा मिल सके। 
    उन्होंने अभिभावकों को भी सलाह दी कि वे अपने बच्चों के व्यवहार और उसमें होने वाले परिवर्तन पर निगरानी रखें और अभिभावक अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। उन्होंने शिक्षकों से स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों के आस-पास चल रही गतिविधियों पर नजर रखने का भी आग्रह किया, क्योंकि नशा तस्कर इन संस्थानों को विशेष रूप से निशाना बनाते हैं। 
    उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिस योजना के तहत समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों के पास युवाओं में नशीली दवाओं के खतरों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना है।
    जिस किसी को नशे की लत लग जाती है, जब उसको समझ आती हैं तब तक उसका सब कुछ खत्म हो चुका होता है और उस के पास सिर्फ पछतावे के अलावा कुछ हाथ नहीं लगता। 
    इसलिए नशे से दूर रहें, स्वस्थ रहें। इस मौके पर लोगों से कहा गया कि समाज से नशे को हर हालत में समाप्त करना है, इसमें सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है। इस रैली में 300 लोगों ने भाग लिया। 
    युवाओं में नशे के बढ़ते खतरे पर जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित रैली को विशेष रूप से लड़कियों के लिए बने इटरनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ दविंदर सिंह और कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली यूनिवर्सिटी के कैंपस से शुरू हुई जिसमें कैंपस से चार किलोमीटर के दायरे में आने वाले माछेर और बगरोटी जैसे गांव शामिल थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.