Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप नाहन में आगामी नौ व दस जुलाई को
    खेल

    जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप नाहन में आगामी नौ व दस जुलाई को

    By Himachal VartaJune 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 28 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- डिस्टिक सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन 9 तथा 10 जुलाई को जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन ने तमाम तैयारियों को मुकम्मल कर लिया है। जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर एसडीबीए के सचिव नीतिश शर्मा के द्वारा प्रेस वार्ता रखी गई। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप के मुख्य इवेंट में अलग-अलग वर्ग को शामिल किया गया है।

    उन्होंने बताया कि अंडर-19 सिंगल और डबल तथा अंडर-19 व वरिष्ठ वर्ग मिक्स डबल चैंपियनशिप होगी। नीतीश शर्मा ने बताया कि 7 व 10 जुलाई को होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी 7 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद कोई एंट्री फीस नहीं ली जाएगी। बड़ी बात तो यह है कि रजिस्ट्रेशन के लिए एसोसिएशन के द्वारा sdbanhn2022@gmail जारी किया गया है जिस पर अपना नामांकन करवाया जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रतिभागी को अपना आइडेंटी कार्ड, एड्रेस प्रूफ के साथ जमा करवाना होगा। अब यदि एसोसिएशन के साथ कोई जुड़ना चाहता है तो उसके लिए अंडर-19 हेतु 100 रूपए और 19 साल से ऊपर के वर्ग के खिलाड़ियों हेतु 200 रूपए रजिस्ट्रेशन रखा गया है। वही प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस सिंगल के लिए 500 तथा डबल के लिए 1000 रूपए निर्धारित की गई है।

    गौरतलब हो कि डिस्टिक सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सिरमौर पुलिस कप्तान ओमापति जमवाल हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य न केवल बैडमिंटन को प्रमोट करना है बल्कि युवा वर्ग को अन्य असामाजिक गतिविधियों से बचाने के लिए खेलों में रुचिकर बनाना है। एसोसिएशन ने एक बड़ा अवसर यह भी दिया है कि यदि कोई प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाता है तो इसके लिए 24 जुलाई को चेस चैंपियनशिप से पहले स्पोर्ट्स कंपलेक्स नाहन में ट्रायल लिया जाएगा।

    इस ट्रायल में जो खिलाड़ी परफेक्ट पाया जाएगा उसको राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। आयोजित की गई प्रेस वार्ता में हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रमेश ठाकुर, सिरमौर डिस्टिक बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी, सह सचिव अजय चौहान तथा अभिनव गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.