नाहन 28 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल पावंटा साहिब कोटडी व्यास के अंतर्गत आने वाला राजकीय उच्च विद्यालय कोटडी व्यास को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कर दिया गया है।
सभी पंचायत वासियों पंचायत प्रधान सुरेश कुमार,उप प्रधान अनिल कुमार,बीडीसी सदस्य शशिबाला व सभी पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
वहीं स्कूल प्रबंधन ने ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम का धन्यवाद किया। स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है की अब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा, अब जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे घर द्वार पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया की बहुत सारे बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ज्यादा दूर जाने के कारण स्कूल छोड़ देते थे अब यह बच्चे घर द्वार पे ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
शिक्षा विभाग से रिटायर्ड बीपीओ प्रेमचंद लेखराज, रिटायर्ड सूबेदार राजेश कुमार लेखराज, जगदीश चंद् व पंचायत के सभी प्रबुद्ध लोगों ने कहा की पावंटा विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर स्कूल अपग्रेड हुए हैँ
कहीं न कहीं बच्चों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस मोके पर मौजूद स्कूल प्रबंधन सहित क्षेत्र के लोगों ने ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द इसकी फंक्शनिंग करने की मांग भी उठाई है।
