Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में शुरू हुआ महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम।
    सिरमौर

    सिरमौर में शुरू हुआ महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम।

    By Himachal VartaJune 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 28 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा जिला सिरमौर में महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ गत दिवस राजगढ़ विकासखंड के कोट डांगर में किया गया। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिरमौर में महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के कौशल उन्नयन और क्षमता निर्माण कर 150 महिला उद्यमी तैयार किए जाएंगे। जबकि पूरे प्रदेश में 1000 महिला उद्यमी स्थापित करने का लक्ष्य  सरकार द्वारा रखा गया है। जिसके अर्न्तगत राजगढ़ विकासखंड 25 महिलाएं पंजीकृत हुई है।
    उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण लक्ष्य प्राप्त करने की पहल की है। कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि हमारी अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा दे सकती है। महिलाओं में बाजार के अनुकूल कौशल विकसित करने और उद्यमिता के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देना आवश्यक है।
    जिला समन्वयक मोनिका ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के सभी विकास खंडों में महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा जिला की ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम तैयार किया है, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमियों के रास्ते में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए ग्रामीण महिलाओं के बीच उद्यमशीलता मूल्यों, दृष्टिकोण और प्रेरणा को विकसित करना है। जिसके लिए जिला सिरमौर में पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कौशल उन्नयन और क्षमता निर्माण कर उन्हें उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.