Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन विधानसभा के लिए बहुत कुछ किया और बहुत कुछ करना बाकी है: डा. बिन्दल
    सिरमौर

    नाहन विधानसभा के लिए बहुत कुछ किया और बहुत कुछ करना बाकी है: डा. बिन्दल

    By Himachal VartaJune 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 29 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  नाहन पंचायत की लाईफ लाईन बनोग-जाबल का बाग सड़क की डिफेंस से स्वीकृति मिलने के दृष्टिगत नाहन पंचायत की ओर से डा. राजीव बिन्दल के सम्मान में गत सांय एक धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नाहन पंचायत भवन में किया गया जिसमें स्थानीय पंचायतवासियों ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से डा. बिन्दल का स्वागत और अभिनंदन किया।
    डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि नाहन में सेना क्षेत्र में सेना और सिविल के बीच के लिए दशकों से चल रहे भूमि सम्बन्धी मामले के एक भाग का निपटारा हो गया है जिसमें बनोग-जाबल का बाग सड़क को केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्हांेने कहा कि यह सड़क नाहन पंचायत के लिए लाईफ लाईन की तरह है और काफी लंबे समय से वह इस सड़क की स्वीकृति के लिए प्रयासरत थे।
    डा. बिन्दल ने नाहन पंचायत में विकास कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार में नाहन पंचायत में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि बनोग जाबल का बाग सड़क की डिफेंस से स्वीकृति के साथ जुडडा का जोहड़-कोटड़ी-आंवलीवाला सड़क निर्माण के लिए पेड़ कटान का कार्य आरम्भ हो चुका है। इसके साथ ही बनोग-जाबल का बाग सड़क को पक्का करने की प्रक्रिया भी आरम्भ कर दी गई है।
    उन्होंने कहा कि नाहन पंचायत को गिरि पेयजल योजना से जोड़ने के लिए करीब 4 किलोमीटर लंबी पाईप लाईन उपायुक्त आवास के समीप वाले टैंक से डालकर धारक्यारी पेयजल योजना के मुख्य टैंक भलगों से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जाबल का बाग कांशीवाला सड़क के नव निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार जाबल का बाग पशु औषधालय भवन का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि हम नाहन निर्वाचन क्षेत्र में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं जिसमें हमें ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में बहुत सा कार्य हो गया है और काफी कार्य किया जाना बाकी है जिसके लिए वह निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब से डा. राजीव बिन्दल नाहन के विधायक बने हैं हमारी पुश्तों से चली आ रही समस्याओं का समाधान होने लगा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में में नाहन विधानसभा क्षेत्र का विकास बहुत तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा जितने कार्य नाहन क्षेत्र में हुए है आज से पहले कभी नहीं हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर खड़ें और प्रदेश मंे भाजपा सरकार का पुनः गठन करें।
    इस मौके पर पंचायत की प्रधान सुषमा सैनी और उप प्रधान जय प्रकाश ने डा. बिन्दल का स्वागत करते हुए कहा कि नाहन पंचायत हमेशा डा. बिन्दल की ऋणी रहेगी जिन्होंने बनोग जाबल का बाग सड़क की स्वीकृति दिलवाकर हमारे क्षेत्र की सड़क की गंभीर समस्या को दूर किया है। उन्होंने कहा कि नाहन पंचायत संपूर्ण रूप् से डा. बिन्दल के साथ खड़ी है। उन्होंने सड़क की स्वीकृति दिलवाने पर पंचायत की ओर से डा. बिन्दल का आभार भी जताया।
    इस मोके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, बीडीसी सदस्य नाहन वीरबाला, जिला परिषद सदस्य निर्मला शर्मा, पंचायत के समस्त वार्ड मेम्बर के अलावा कैप्टन कुलदीप, पूर्व उप प्रधान अमरजीत, पूर्व प्रधान संजीव सैनी, गोपिन्द्र, अर्जुन, सहित पंचायत के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.