नाहन 29 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज 6वीं आई.आर.बी. धौलाकुुंआ के 10.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तीन विभागीय भवनों का ऑन- लाईन उदघाटन किया और 20.53 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन आवासीय व अन्य भवनों का शिलान्यास भी किया।
यह जानकारी विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में दी।
डा. राजीव बिन्दल, मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के ऑनलाईन उदघाटन और शिलान्यास समारोह में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नाहन के सभागार में शामिल हुए।
डा. राजीव बिन्दल ने सिरमौर पुलिस के इन महत्वपूर्ण भवनों को लोकार्पित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का आभार जताया और पुलिस तथा क्षेत्र की जनता को बधाई दी।
डा. बिन्दल ने इस अवसर पर बताया कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने आज ऑनलाईन तीन इमारतों का उदघाटन किया जिसमें 5.65 करोड़ की लागत से निर्मित प्रशासनिक खंड, 4.61 करोड़ की लागत से टाईप-थ्री 20 आवास भवन और 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित टाईप-पांच का एक भवन शामिल हैं।
डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने आज ही पुलिस के तीन भवनों का शिलान्यास भी किया जिसमें 1.65 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले टाईप-चार भवन, 12.68 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 120 जवानों की बैरक तथा 6.19 करोड़ की लागत से वाहिनी लाईन कार्यालय भवन भी शामिल है।
डा. बिन्दल ने कहा कि 6वीं आईआरबी की स्थापना 17 नवम्बर 2009 को की गई थी जिसका मुख्यालय सिरमौर जिला के धौलाकुुंआ में स्थित है। मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने 6 नवम्बर 2011 को बटालियन की 7.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 120 जवानों के लिए भवन तथा 3.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक शास्त्रागार का उदघाटन किया था।
Breakng
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
Sunday, June 7
