अरिहंत इन्टरनैशनल स्कूल नाहन का परिणाम शत प्रतिशत घोषित हुआ l 2021-22 के सत्र मे कुल 33 छात्रों ने परीक्षा दी व सभी के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे l यह विद्यालय के लिए हर्षातिरेक क्षण रहा l बोर्ड परीक्षा परिणाम में दसवीं कक्षा की छात्रा कृतिका राणा 96.14% अंको के साथ प्रथम स्थान पर रही l विदुषी 94.14% अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर व साहिल 89% अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहेl इसके अतिरिक्त विद्यालय के 17 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये ,11 छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किये l सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे l विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश सोलंकी जी ने सभी छात्रों को उत्तीर्ण होने पर बधाई दी व बताया कि दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना छात्रों के लिए एक चुनौती बन चुका था क्योकि पिछले 2 वर्षो से छात्र covid महामारी के दौरान नियमित कक्षाएं नहीं लगा पा रहे थे किन्तु छात्रों की मेहनत लग्न व शिक्षकों के श्रेष्ठ मार्गदर्शन में छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया l Arihant International School Nahan के जनरल सेकेटरी श्री सचिन जैन ने छात्रों को शुभकामनाये देते हुए बताया कि विद्यालय में सम्पूर्ण शैक्षणिक वातावरण में शिक्षा प्रदान की जाती हैl जिससे छात्र अपना बौद्धिक व मानसिक विकास कर पाते है l विद्यालय के अध्यापक छात्रों के कौशल व रूचि को पहचान कर उनका मार्गदर्शन करते है l Arihant International School Nahan के चेयरमैन श्री अनिल जैन ने छात्रों को विद्यालय के शिक्षकों को व अभिभावकों को शत प्रतिशत परिणाम के लिए शुभकामनाये दी व छात्रों से भविष्य में इसी तरह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद की l
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2