Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन बस स्टैंड में ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुआ नारी को नमन कार्यक्रम
    सिरमौर

    नाहन बस स्टैंड में ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुआ नारी को नमन कार्यक्रम

    By Himachal VartaJune 30, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 30 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है और इसी के तहत आज से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 फीसदी की छूट प्रदान कर उन्हें आर्थिक तौर पर सुदृढ किया जा रहा है।
    ऊर्जा मंत्री आज नाहन बस स्टैंड में नारी को नमन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारी को नमन कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मशाला से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया।
    इस अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के चाकली गांव की प्रोमिला शर्मा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ वर्चुअल संवाद किया और इस योजना को चलाने के लिए धन्यवाद भी किया। सुखराम चौधरी ने प्रोमिला शर्मा को बस टिकट और फूल देकर सम्मानित किया ।
    ऊर्जा मंत्री ने बताया कि आज का दिन हिमाचल के इतिहास में सुनहरा दिन है। नारी शक्ति के सम्मान को बढ़ाते हुए आज से प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी की राज्य के भीतर चलने वाली बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं। सरकार ने पेंशन के लिए आयु सीमा 80 से 70 वर्ष करने के बाद अब इसे 60 वर्ष करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद हिमाचल में 4 लाख नए पेंशन धारक जुड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना की तर्ज पर हिमाचल में मुख्यमंत्री ग्रीहणी सुविधा योजना के तहत प्रत्येक परिवार को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का निर्णय लिया जिसके तहत अब तक चार लाख से अधिक परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परिवार को 3 गैस सिलेंडर सरकार निशुल्क देने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत प्रदेश के 14 से 15 लाख उपभोक्ताओं का बिल शून्य आएगा। इसके अतिरिक्त किसानों के लिए केवल 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से ग्रामीण इलाकों के लोगों को निशुल्क पेयजल सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार समाज के हर तबके का ध्यान रख रही है। प्रदेश में मजदूरों की दिहाडी बढ़ाई गई है और सरकार स्कूली बच्चों को निशुल्क किताब एवं वर्दी उपलब्ध करवा रही है।
    इस अवसर पर विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए राज्य के भीतर साधारण बसों में 50 प्रतिशत किराये का निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं जिससे महिलाओं के जीवन में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से आज नाहन बस स्टैंड में बहुमंजिला पार्किंग बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में 125 युनिट तक की बिजली निशुल्क देने का निर्णय लिया गया है जो कि सराहनीय कदम है जिससे प्रदेश के हर परिवार को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने प्रत्येक परिवार को किसी न किसी रूप से सहायता देने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा के शासनकाल के दौरान ही पंचायती राज व शहरी निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
    क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी नाहन संजीव बीस्ट ने ऊर्जा मंत्री सहित गणमान्य व्यक्तियों को टोपी व मफलर देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर सीमा कन्याल, अध्यक्ष जिला भाजपा विनय गुप्ता, अध्यक्ष एपीएमसी रामेश्वर शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन श्यामा पुण्डीर,मण्डल अध्यक्ष नाहन प्रताप ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.