Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में व्यवस्था परिवर्तन मंच के साथी पांच दिन से पेन डाउन हड़ताल पर
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में व्यवस्था परिवर्तन मंच के साथी पांच दिन से पेन डाउन हड़ताल पर

    By Himachal VartaJuly 1, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब 01 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के द्वारा धरने पर बैठे सभी कार्यरत साथियों को समर्थन देते हुए कहा गया कि सरकार को धरने पर बैठे लोगों से बातचीत करते हुए शीघ्र अति शीघ्र उचित समाधान निकालना चाहिए।

    मंच के संयोजक सुनील चौधरी व सुशील तोमर ने कहा की सरकार ने जो  अड़ियल रवैया अपनाते हुए सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का नोटिस जारी किए है उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। पंचायतों में पंचायत सचिव व सहायक ना होने से कारण पंचायत के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    सभी प्रकार की भर्ती प्रक्रियाओं के लिए लगने वाले प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे की युवाओं को भविष्य की चिंता सता रही हैं। सभी पंचायत कार्यलयो में बिना पंचायत सचिव, सहायक व सहायक अभियंता आदि के विकास कार्य ठप पड़े हैं। पंचायतों में कार्य कर रहे कामगारों को उनकी दिहाड़ी मजदूरी नहीं मिल पाएगी, जिसके कारण आने वाले समय में  परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    मंच सरकार से मांग करता है 7 दिन के भीतर पेन डाउन हड़ताल पर बैठे सभी साथियों की बात को मानते हुए उनका ग्रामीण विकास विभाग अथवा पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए ताकि उन्हें भी कर्मचारियों की भर्ती सभी लाभ मिल सके।

    अन्यथा एक सप्ताह के बाद मंच के सभी साथी उनका समर्थन करते हुए उनके धरने में शामिल हो जाएंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

    इस मौके पर व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी, ठाकुर सुशील तोमर, गुरिंद्र सिंह गोपी, अधिवक्ता नरेश चौधरी,अमित बाल्मीकि , संदीप लोंगवाल, धर्मपाल चौधरी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.