Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस का हुआ बस के साथ एक्सीडेंट
    सिरमौर

    मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस का हुआ बस के साथ एक्सीडेंट

    By Himachal VartaJuly 3, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 03 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):-रविवार की तड़के मेडिकल कॉलेज नाहन की एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक परमजीत सिंह खाली एंबुलेंस लेकर चंडीगढ़ की ओर से नाहन आ रहा था। जब वह गौशाला से कुछ दूरी आगे दोसड़का से पहले गुजर रहा था तभी अचानक वह पंजाब रोडवेज की बस से जा टकराया। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज के चालक के द्वारा एंबुलेंस को काफी हद तक बचाया गया।

    अंदेशा जताया जा रहा है कि सुबह के समय एंबुलेंस चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण एंबुलेंस बस से टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में चालक की जान बच गई जबकि एंबुलेंस को काफी नुक्सान हुआ है। वही बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस चालकों को लगातार ड्यूटी के लिए क्यों लगाया जाता है। हालांकि मेडिकल कॉलेज में और भी एंबुलेंस चालक हैं, मगर एक चालक एक गाड़ी पर लगातार दो से 3 दिन सेवाएं देता है।

    ऐसे में दबाव और तनाव के चलते संभवत दुर्घटना के कारण बनते हैं। वही, चालक को कुछ चोटें आई हैं जिसे मेडिकल कॉलेज नाहन में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। वहीं, पंजाब रोडवेज के बस चालक ने खुद की जान को जोखिम में डालते हुए एंबुलेंस को बचाने की कोशिश की। उधर, पुलिस पेपर के चलते जिला पुलिस कप्तान से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस दुर्घटना में जांच कर रहे हैंड कांस्टेबल धर्मदास को भी कई बार फोन किया गया मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    बरहाल, मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। किसकी लापरवाही से यह घटना घटी है उसको लेकर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। देखना यह होगा कि पुलिस इस दुर्घटना में कब और किस पर मामला दर्ज करती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.