Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पानी के जोहड़ में तबदील हुआ बस अड्डा नाहन , वाहन चालकों व यात्रियों को करना पड़ रहा है भारी परेशानियों का सामना
    सिरमौर

    पानी के जोहड़ में तबदील हुआ बस अड्डा नाहन , वाहन चालकों व यात्रियों को करना पड़ रहा है भारी परेशानियों का सामना

    By Himachal VartaJuly 3, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 03 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन स्थित आईएसबीटी मुख्य बस अड्डा इन दिनों तालाब में तब्दील हो गया है। आलम यह है कि बस अड्डे में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि कई मर्तबा गाड़ियों के टायर इन गड्ढों में फस जाते हैं।
    जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय नाहन के आईएसबीटी बस स्टैंड की लंबे समय से विभाग द्वारा ना तो मरम्मत करवाई गई है और ना ही इसको पक्का किया गया है , जिसके चलते वाहन चालकों व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
    निजी बस ऑपरेटर का कहना है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा वाहनों से रोजाना प्रवेश शुल्क लिया जाता है लेकिन यदि सुविधाओं की बात करें तो इस बस अड्डे पर सुविधा नाम की कोई भी चीज नहीं है। 
    आलम यह है कि बस अड्डे पर ना तो पार्किंग की उचित व्यवस्था है जहां पर बसे पार्क की जा सके और ना ही बस अड्डे की मरम्मत की गई है जिसके चलते थोड़ी सी बारिश में ही बस अड्डा तालाब में बदल जाता है। 
    यही नहीं मुख्य बस अड्डे पर हजारों रुपए की लागत से यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाया गया था , लेकिन यह वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़ा है या यूं कहें कि बस अड्डे पर लगा वाटर कूलर सफेद हाथी साबित हो रहा है। 
    निगम का तर्क है कि वाटर कूलर में पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो रहा है जिसके कारण इसे बंद करना पड़ रहा है , लेकिन बताते हैं कि बस अड्डे पर निगम द्वारा निजी ठेकेदार को कैंटीन दी गई है। 
    साथ ही अन्य दुकानदारों को लाभ पहुंचाने के लिए वाटर कूलर को बंद किया गया है ताकि उन लोगों को दुकानों से पानी खरीदना पड़े।  इस बारे में हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के प्रबंधक से बात करना चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.