Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला परिषद कर्मचारियों की पैन डाउन हड़ताल नौवें दिन भी जारी
    सिरमौर

    जिला परिषद कर्मचारियों की पैन डाउन हड़ताल नौवें दिन भी जारी

    By Himachal VartaJuly 5, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 05 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – हिमाचल में चल रही जिला परिषद कर्मचारियों की पैन डाउन हड़ताल नौवें दिन भी जारी है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के विकास खण्ड पावटा साहिब और विकास खण्ड शिलाई में सभी कर्मचारी पैन डाउन हड़ताल पर डटे रहे।

    प्रदेश भर में चल रही पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों, अभियंताओं, लेखापालों व अन्य कर्मचारियों की कलम छो‌ड़ हड़ताल के तहत प्रधान परिषद, ब्लाक समिति सदस्य, जीआरएस एसोसिएशन दर्जनो सहयोगियों सहित कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे है तथा हड़ताली कर्मचारी का हौसला बढ़ाया है।

    संघर्षों के लम्बे अनुभवों को सांझा करते हुए, प्रधान, उपप्रधान एसोसिएशन ने हड़ताली कर्मचारियों में उत्साह का संचार किया पेदा किया। समर्थन देने वाले पदाधिकारियों ने हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में बताया  कि प्रदेश सरकार जिला परिषद कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। नियमितीकरण के कई वर्षों बाद सरकार, कर्मचारियों को कर्मचारी न मान कर छठे वेतन आयोग के लाभों से वंचित कर रही है। जब सारे कर्मचारी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। तो उसके बाद भी बरसों तक अनुबंध या पार्ट टाइम के आधार पर सबका शोषण हुआ है। ये कर्मचारी पंचायती राज विभाग के अलावा 16-17 अन्य विभागों का कार्य संभालते हैं। और सरकार इनके साथ अन्याय कर रही है। जब पांचवें वेतन आयोग का लाभ इनको मिल रहा था, तो छठे वेतन आयोग के लाभों से कैसे वंचित किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में नियुक्ति की तिथि से लाभ सहित विलय किया जाए। तथा छठे वेतन आयोग के लाभ दिये जाएं। हजारों कर्मचारियों के मजबूरन कलम छोड़ हड़ताल में चले जाने से पंचायतों के सभी विकास कार्य तथा आम जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिला परिषद कैडर कर्मचारी,अधिकारी संघ की कलम छोड़ो हड़ताल के नौंवे दिन शिलाई में जीआरएस एसोसिएशन व उपप्रधान परिषद समर्थन में आई है। जबकि पावटा साहिब के अंदर प्रधान  परिषद सहित कई सामाजिक संगठन समर्थन पहुंचे है।

    उल्लेखनीय है कि लगातार 8 दिनों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की सरकार ने कोई सुध नहीं ली है। वहीं प्रदेश में जनता को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। बेरहाल प्रदेश में जिला परिषद कर्मचारियों को लेकर स्तिथि गंभीर बनी हुई है। आठवें दिन शिलाई में जहां उपप्रधान परिषद ने कर्मचारियों के समर्थन में जहां अपनी आवाज को बुलन्ध किया है। वहीं विकास खण्ड पावटा साहिब में प्रधान परिषद व अन्य सामाजिक संगठनों ने सहयोगियों सहित समर्थन में हड़ताल स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के साथ अपना सहयोग देने की बात कही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.