Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अग्निपथ योजना के विरोध में एनएसयूआई ने निकाली रोष रैली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
    सिरमौर

    अग्निपथ योजना के विरोध में एनएसयूआई ने निकाली रोष रैली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    By Himachal VartaJuly 6, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 06 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश में अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जारी है सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज छात्र संगठन एनएसयूआई ने अग्निपथ योजना के विरोध में रोष रैली निकाली। रैली के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डीसी सिरमौर के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस योजना को रद्द करने की मांग की।
    एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। मीडिया से बात करते हुए एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने बताया कि अग्निपथ योजना देश  युवा विरोधी है और आने वाले समय में इसी योजना के घातक परिणाम सामने आएंगे। 
    उन्होंने कहा कि जो युवा इस योजना का विरोध कर रहे हैं उनकी आवाज दबाने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है और उनके खिलाफ झूठे मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे । वहीं एनएसयूआई कि यह भी मांग है कि तीन साल पहले सेना भर्ती के लिए हुई प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उस भर्ती प्रक्रिया के परिणाम जारी किए जाने चाहिए।  
     सैकड़ों की संख्या में ऐसे युवा है जो सेना में भर्ती होने से वंचित हुए हैं और अब वह आयु सीमा के चलते सेना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा अग्निपथ योजना युवा विरोधी योजना है जो आने वाले समय मे देश के लिए एक घातक योजना सिद्ध होगी।
    अग्निपथ योजना के माध्यम से सरकार सेना को कमजोर करने का कार्य कर रही है इसके अलावा दो वर्ष पहले सेना की भर्ती की गई थी जिसमे शारीरिक व लिखित परीक्षा भी हो गयी थी मात्र परिणाम आना बाकी था लेकिन सरकार द्वारा उस भर्ती को भी रद्द किया गया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.