Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भाजपा सरकार का मीशन रिपीट नहीं मीशन डिफीट होगा – मुसाफिर
    सिरमौर

    भाजपा सरकार का मीशन रिपीट नहीं मीशन डिफीट होगा – मुसाफिर

    By Himachal VartaJuly 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 06 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – हिमाचली प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब, मजदूर, किसान व बागवान तंग आ चुका है। मंहगाई ने आमआदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल, गैस व खाद्य वस्तुए आम जनमानस की पहुंच से बाहर हो चुकी है। भाजपा पर यह आरोप हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने उप तहसील पझौता के रासू मांदर क्षेत्र के दौरे के दौरान जारी एक प्रेस ब्यान में लगाया ।

    उन्होने कहा कि बेरोजगारी ने 45 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। देश का युवक  बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, खनन, वन, भू व शराब माफिया का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है। प्रदेश सरकार के आशीर्वाद से चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

    हाल ही में मल्टी टास्क भर्ती में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। पहले तो जिन्होंने भूमिदान की है, उनका चयन करने का निर्णय था। मगर अधिकाँश कांग्रेस के परिवारों को इसका लाभ मिलने के डर से रातों रात नियमों में बदलाव करके जिन लोगों ने भूमि दान की थी उन्हें बाहर करके अपने चहेतों को लाभ दिया गया। कुछ पाठशाला में रिजल्ट घोषित कर दिया है और कुछ का अभी निकला नहीं है। जिसमे घोटाले की बू आ रही है।

    मुसाफिर ने कहा कि जलशक्ति और विद्युत विभाग नौकरी के मामले  में सिरमौर के लोगो को दर किनार करके बाहरी लोगों को रेवड़ियां बांटी जा रही हैं। जोकि सिरमौर वासियों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास को ग्रहण लग चुका है।

    सरकार की सभी घोषणाएं जुमले साबित हो रही है। 69 नेशनल हाइवे की घोषणा भी जुमले साबित हुए है। मुख्यमंत्री की 4 साल पहले राजगढ़ में मिनी सचिवालय की घोषणा भी ठंडे बस्ते में है। पंचायती राज मंत्री की राजगढ़ विकास खण्ड के भवन के 2 करोड़ की घोषणा भी जुमला निकली है। जलशक्ति मंत्री की रासूमांदर की उठाऊ सिंचाई पेयजल योजना का 31 मार्च 2020 को पूरा करने का वादा भी जुमला निकला है।

    मुख्यमंत्री ने धामला मानवा दोची ठारू देवठी मंझगाँव धारटू खाड़ी पुलवाहल के लिए स्टेट हाइवे की घोषणा भी जुमला निकली। जलशक्ति मंत्री के दाड़ो देवरिया धधंडेल  सिंचाई योजना सिंचाई कूहल बांगी व अनेको सिंचाई योजनाओं की घोषणाओ की  भी जुमला निकली है।

    5 साल बीत जाने के बाद भी आईटीआई सराहां का भवन अभी अधूरा है। पझौता कालेज के भवन का कार्य अभी शुरू नही हुआ है। पझौता के उप तहसील व नारग उप तहसील के भवन का निर्माण कार्य भी अभी अधूरा है। इसके अतिरिक्त सड़कों की हालत दयनीय है। जलशक्ति विभाग पाइप तो बिछा रहा है परन्तु नल में जल नही आ रहा है। क्वागधार ओर सेर जगास के हेलीपैड का निर्माण कार्य भी अधर में लटका है। पच्छाद के सरकारी विभागों में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग व जलशक्ति विभाग में सैकड़ों पद खाली है। मगर भाजपा के सांसद, विधायक ओर चैयरमैन को कोई इसकी चिंता नही है। वह अपनी सुख सुविधाओं का लुत्फ लेने में व्यस्त है। जिससे आने वाले समय मे पच्छाद में कांग्रेस अपना परचम लहरायेगी ओर भाजपा का सूपड़ा साफ होगा भाजपा का मिशन रिपीट के बजाय मिशन डिफिट होगा।,,

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.