Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका -राम कुमार गौतम
    सिरमौर

    योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका -राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaJuly 6, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 06 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा योजनाओं की फीडबेक मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुॅंचाने में पत्रकारिता महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
           यह वक्तव्य उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय चण्डीगढ़ द्वारा आज यहां मीडिया कार्यशाला (वार्तालाप) के दौरान उपस्थित मीडिया संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए दिये। उन्होंने कहा कि समाचार तथ्य पर आधारित हों तथा संवाददाताओं को आधारहीन और सनसनीखेज समाचारों को प्रेषित करने से गुरेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक तथा राजनैतिक गतिविधियों को आम जनता तक पहुॅंचाने का एक सशक्त माध्यम है।
           अतिरिक्त महानिदेशक पत्र सूचना कार्यालय चण्डीगढ़ राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुॅचाने और विकास के एजेंडे को मजबूत करने के लिए पीआईबी और मीडिया के मध्य समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि पीआईबी की पहुॅंच राष्ट्रीय तथा प्रदेश की राजधानियों के पत्रकारों तक सीमित न रहकर जिला तथा खण्ड स्तर पर कार्य करने वाले मीडिया कर्मियो तक भी पहुॅंचे। उन्होंने त्थयों पर आधारित पत्रकारीता पर बल देते हुए कहा कि किसी भी खबर की प्रमाणिकता की पुष्टि के लिए पीआईबी फैक्ट चैक प्रणाली की जापकारी दी।
           मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा0 अजय पाठक ने आयुष्मान भारत, टी0बी0 उन्मूलन तथा नशा निवारण, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सिम्पल सकलानी ने सूचना प्रसार में मीडिया की भूमिका, प्रधानाचार्य डाइट ऋषि पाल शर्मा ने सर्व शिक्षा अभियान तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा ने फिट इंडिया तथा स्वच्छ भारत अभियान विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
           उपनिदेशक पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ़ हितेश रावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत तथा मंच संचालन किया जबकि क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पत्र सूचना कार्यालय चण्डीगढ अहमद खान ने उपस्थित प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
    इस अवसर पर जिला में कार्यरत समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक तथा डिजीटल मीडिया के संवाददाताओं के अतिरिक्त पत्र सूचना कार्यालय चण्डीगढ से तनवीर खीलजी और पवन कुमार भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.