ददाहू 07 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आम आदमी पार्टी ने बदलाव यात्रा को लेकर वीरवार को ददाहू बाजार में रैली निकाली गई। दर्जनों गाड़ियों के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नारे लगाते हुए नजर आए। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि बदलाव यात्रा हिमाचल प्रदेश के कोने कोने में जा रही है और लोगों का भारी समर्थन हमें मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में 73 से ज्यादा रोड शो आप पार्टी द्वारा किया जा चुका है। 40 से ज्यादा विधानसभा कवर कर ली गई है। 2100 किलोमीटर आप पार्टी कवर कर चुकी है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ईमानदार की पार्टी कहीं जा रही है। जिसके कारण युवा वर्ग इस पार्टी से जुड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बदलाव रैली के कारण युवा वर्ग का सहयोग पूरे प्रदेश में मिलता नजर आ रहा है।जिसके कारण आम आदमी पार्टी की रैली सफल बनाए जा रही है। उन्होंने आम जनमानस और युवा वर्ग से अपील किया है की युवा वर्ग आम आदमी पार्टी में सम्मिलित होकर युवाओं के खिलवाड़ करने वाली पार्टी से बचा जा सके।उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंजाब और दिल्ली में विकास हुआ है। उसी तर्ज पर हिमाचल के लोग भी चाह रहे है कि हिमाचल में विकास हो। उन्होंने कहा कि लोगों का भारी समर्थन आप पार्टी को मिल रहा है। लोग हिमाचल में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं और आम आदमी पार्टी को जिताना चाहते हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
