Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»इनरव्हील और रोटरी क्लब का संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम जिला परिषद भवन में संपन्न
    सिरमौर

    इनरव्हील और रोटरी क्लब का संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम जिला परिषद भवन में संपन्न

    By Himachal VartaJuly 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 07 जुलाई‌ (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन स्थित रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स और इनरव्हील क्लब का संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी क्लब 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वीपी काल्टा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

    मीडिया से बात करते हुए रोटरी क्लब 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वीपी काल्टा  ने बताया कि आज रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स का स्थापना दिवस है। उन्होंने बताया कि इस इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में मुख्य तौर पर कॉलर एक्सचेंज किया जाता है।

    एक जुलाई को विश्व भर में रोटरी क्लब का कार्यभार नई कार्यकारिणी को सौंपा जाता है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स के अजय तोमर नए अध्यक्ष होंगे और अजय संधू सचिव होंगे।

    वहीं इनरव्हील क्लब क्लासिक नाहन की प्रगति सबलोक  अध्यक्ष बनी है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष राकेश थापा ने क्लब के नए अध्यक्ष अजय तोमर को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा।

    वीपी काल्टा ने उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब विश्व भर में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता है जिसमें पौधारोपण, रक्त दान शिविर समेत जिला स्तर और विश्व स्तर पर बड़े-बड़े कार्य भी समाज सेवा के क्षेत्र में किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब विश्व के 220 देशों में कार्य कर रहे हैं।

    नाहन में रोटरी क्लब के तीन क्लब कार्यरत हैं जो समाज सेवा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहते हैं। इस वर्ष रोटरी चलें गांव की ओर जिला स्तर पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। जिसमें मुख्य रुप से स्वास्थ्य शिक्षा और कन्याओं के सामूहिक विवाह आदि शामिल है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.