Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने नौहराधार में ट्राउट फिश फार्म का निरीक्षण कर बढ़ाया किसानों का हौसला
    सिरमौर

    कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने नौहराधार में ट्राउट फिश फार्म का निरीक्षण कर बढ़ाया किसानों का हौसला

    By Himachal VartaJuly 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ‌‌‌‌07 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर कृषि व नगदी फसलों के बाद मत्स्य क्षेत्र में भी देश का सिरमौर बने इसके लिए प्रदेश सरकार किसानों की हर संभव सहायता के लिए तैयार है। यह उद्गार कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर ने नोहराधार के समीप चौरास में ट्राउट फिश फार्म का निरीक्षण करने के दौरान कही।

    विरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला सिरमौर के किसान एवं बागवान वीरेंद्र सिंह व  जितेंद्र ठाकुर ने नोहराधार के समीप ट्राउट फिश फार्म बनाकर लोगों के लिए मत्स्य पालन की राह आसान की है। इसके साथ ही विरेंद्र सिंह ने अपने ट्राउट फिश फार्म में नियमित तौर पर 12 लोगों को रोजगार भी दिया है।

    करीब ढाई करोड़ के इस प्रोजेक्ट में विरेंद्र सिंह ने करीब 45 लाख रुपए अपने भी खर्च किए हैं। करीब 2 करोड रुपए की सब्सिडी ट्राउट फिश फार्म लगाने के उन्हें प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग से मिली है। वर्तमान में नोहराधार के किसान विरेंद्र सिंह के ट्राउट फिश फार्म पर 60,000 फिश का सीड 12 टैंको में तैयार किया जा रहा है। जिसमें से 20,000 ट्राउट तैयार हो चुकी है।

    अब वह प्रतिमाह 200 किलो ट्राउट फिश चंडीगढ़, दिल्ली, शिमला, सोलन व कसौली के होटलों में डिमांड के अनुसार भेजी जा रही है। जिससे प्रतिमाह 1 लाख रुपए वीरेंद्र सिंह कमा रहे हैं। भविष्य में यह आय और अधिक बढ़ जाएगी। पशुपालन, कृषि एवं मत्स्य मंत्री ने ट्राउट फिश फार्म का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय किसान वीरेंद्र सिंह को ट्राउट फिश फार्म तैयार करने पर बधाई दी व साथ ही कहा कि ट्राउट फिश को ले जाने के लिए आइस फ्रिज बनाने के लिए भी सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

    इसके साथ ही प्रदेश के मत्स्य पालकों को यातायात पर भी सब्सिडी दिए जाने पर सरकार विचार कर रही है। किसान विरेंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ कुछ वर्ष पूर्व लेह लद्दाख से वापस आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने मनाली के पतलीकुहल में ट्राउट फिश फार्म देखा तथा उन्होंने इसके बारे में जानकारी हासिल की। तो उन्हें पता चला कि ट्राउट फिश बर्फ के पानी मैं अच्छी तरह तैयार होती है। उनके पास भी जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार से पिघल कराने वाले बर्फ का पानी था, जो कि उनकी जमीन चौरास के साथ नाले में बहता था।

    उन्होंने बेकार बहते हुए पानी को टैंको में एकत्रित कर मत्स्य पालन का व्यवसाय शुरू किया। जो कि अब उन्हें आय भी देने लग पड़ा है। किसान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपने फार्म में फिश फीड मिल लगाई है। जिससे कि वह ट्राउट फिश को देने वाली सीड को तैयार कर रहे हैं।

    भविष्य में ट्राउट फिश के सीड को तैयार करने वाली हैचरी का निर्माण भी करेंगे। स्थानीय निवासी विरेंद्र सिंह ने कृषि व पशुपालन मंत्री का ट्राउट फिश फार्म पर निरीक्षण करने तथा उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए आभार जताया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.