नाहन 08 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर में मंगलवार से लगातार हुई बारिश के बीच जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर भूस्खलन से कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क दूसरे क्षेत्रों से टूट गया। उपमंडल राजगढ़ के तहत आने वाले गांव कुनिया कंडा में बारिश से कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार इस तरह हुई तेज वर्षा से कच्चा मकान और गौशाला को नुक्सान पहुंचा। उधर, एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पाल ने प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। इतना ही नही बारिश से लोक निर्माण विभाग को 90.22 लाख रुपये की चपत लगी है।
वही , बिजली बोर्ड को 18.21 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। हालांकि आज शुक्रवार को जिला के कुछ क्षेत्रों में धूप खिली हुई है तो वहीं कुछ क्षेत्रों में सुबह हल्की बारिश हुई।
