नाहन 08 जुलाई ( हिमाचलवार्ता न्यूज):-रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स ने नाहन में अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया। इसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वेद प्रकाश काल्टा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में नए सत्र के लिए नई कार्यकारिणी को पदभार सौंपा गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि वेद प्रकाश काल्टा ने कहा कि वह रोटरी में जिस पद पर हैं, उसका पूरा श्रेय डॉ. एसके सबलोक को जाता है।
डा. एसके सबलोक ने ही उनको रामपुर बुशहर में रोटरी से जोड़ा था। उन्होंने सभी सदस्यों से नये वर्ष में रोटरी के कार्यो को गांव स्तर पर ले जाने का आह्वान किया। इसके बाद क्लब के पूर्व प्रधान राकेश थापा ने अजय तोमर को कॉलर पहनाकर प्रधान पद का दायित्व सौंपा। पूर्व प्रधान राकेश थापा ने क्लब के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुलिस आरक्षी राहुल पंवार को यातायात व्यवस्था में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
रोटरी की नई कार्यकारिणी में अजय संधू को सचिव, विभोर कुमार को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। जबकि डा. एसके सबलोक को नाहन का संरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम दौरान प्रगति सबलोक को इन्नरव्हील क्लब नाहन क्लासिक का पदभार भी सौंपा गया।
