Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मक्की तथा धान फसल का बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई – राम कुमार गौतम
    सिरमौर

    मक्की तथा धान फसल का बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई – राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaJuly 8, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 08 जुलाई  ( हिमाचलवार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंकर्स और बीमा कंपनियों को निर्देश दिये कि वह अधिक से अधिक किसानों की फसलों का बीमा करना सुनिश्चित करें ताकि फसल खराब होने की स्थिति में उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके।
     उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की तथा धान फसल का बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई है जबकि मौसम आधरित फसलों जिनमें मुख्यतः टमाटर की फसल का बीमा 31 जुलाई 2022 तक करवाया जा सकता है।
    उपायुक्त ने बैंकर्स और बीमा कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह जिला में किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड, ऋण तथा किसानों की फसलों के बीमा का पूर्ण डाटा 15 जुलाई 2022 तक प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा किसानों को सरकार द्वारा फसल बीमा तथा अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए जागरूकता शिविर भी लगाये। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम करने के लिए सरकार द्वारा अनेको कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं इसलिए बैकर्स किसानों को बैंकिंग सेवाएं विशेषकर ऋृण तथा बीमा सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें ।
    इस अवसर पर उप-निदेशक कृषि विभाग राजेन्द्र ठाकुर, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक राजीव अरोड़ा सहित विभिन्न बैंकर्स तथा बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.