Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, May 31
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»कार सड़क से नीचे लुढ़की चालक की मौत चार गम्भीर रूप से घायल।
    चंबा

    कार सड़क से नीचे लुढ़की चालक की मौत चार गम्भीर रूप से घायल।

    By Himachal VartaJuly 9, 2022
    Facebook WhatsApp
    चंबा  09 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला चंबा की सर्पीली सड़कों पर हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उपमंडल चुराह में एक कार के सड़क से नीचे लुढ़क जाने से उसमें सवार चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक की पहचान राहुल कुमार निवासी गांव तीसा  चुराह के रूप में हुई है। वहीं अभिनव, नीरज, सुनील और रोहित इस हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
    जानकारी के अनुसार यह सभी कार सवार चांजू गांव में शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गए हुए थे। शुक्रवार रात को यह लोग कार में सवार होकर जखला गांव की ओर जा रहे थे। रात करीब 11.30 बजे जब वे खली गांव के समीप पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। कार के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को खाई से निकाल कर तुरंत तीसा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायल उपचाराधीन हैं। डीएसपी मुख्यालय अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.