Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बरसात शुरू होते ही एचईएस इन्फ्रा कम्पनी के निर्माण कार्य की खुली पोल, क्रेटवायर की दीवार गिरी
    सिरमौर

    बरसात शुरू होते ही एचईएस इन्फ्रा कम्पनी के निर्माण कार्य की खुली पोल, क्रेटवायर की दीवार गिरी

    By Himachal VartaJuly 9, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 09 जुलाई (एसपीजैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज)राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर फेस थ्री का कार्य कर रही एचईएस इन्फ्रा कम्पनी की सेबलट कम्पनी रुधनव इन्फ्रा द्वारा बनाई गई क्रेटवायर की दीवार बरसात शरू होते ही गिर गई है। दीवार गिरने से जहाँ कम्पनी की भर्ष्टाचार की पोल खुल रही है। वही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व स्थानीय प्रशानिक अधिकारियों पर सवालिए निशान खड़े हो गए है।

    जानकारी के अनुसार एचईएस इन्फ्रा कम्पनी की सबलेट कम्पनी रुधनव इन्फ्रा की भ्रष्टाचार नीव पर बनाए गई क्रेटवायर की दीवार पहली बरसात में धराशाही हो गई है। क्रेटवायर की दीवार गिरने से लोगों की उपजाऊ भूमि और घसनियों पर राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का मलबा चला गया है।

    क्षेत्रीय लोगों की माने तो राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर फेस थ्री का कार्य कर रही एचईएस इन्फ्रा कम्पनी की सबलेट कम्पनी रुधनव इन्फ्रा द्वारा बनाई गई सुरक्षा दीवारों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।

    घटिया क्वालिटी की वायर होने से पहले ही वायरक्रेट गिर गई और बरसात होते ही क्रेटवायर की दीवार गिर गई है। ग्रामीणों के अनुसार राजमार्ग प्राधिकरण का पूरा प्रशासनिक अम्ला भ्रष्टाचार में लिप्त बताया जा रहा है।

    संबंधित कम्पनी ने सबको अपने अधीन रखा हुआ है। इसलिए कम्पनी पर कोई कार्यवाही नही हो रही है। कम्पनी की मनमर्जी क्षेत्रीय लोगों के लिए आफत बनकर बरस रही है।

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि संबंधित विभाग व अधिकारी कम्पनी पर कार्यवाही नही करते है तो समझ जाना चाहिए कि अधिकारी विकास करने नही बल्कि विनाश करने के लिए गिरिपार क्षेत्र में पहुंचे है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.