Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एनएच-907 ए के विशाल बरगद के नीचे जल्द विराजेंगे शनि देव
    सिरमौर

    एनएच-907 ए के विशाल बरगद के नीचे जल्द विराजेंगे शनि देव

    By Himachal VartaJuly 11, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 11 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- एनएच-907 ए नाहन-कुमार हट्टी रोड के साथ जांगीरूग में लंबे समय से वीरान और उपेक्षित पूजा स्थल जल्द आबाद हो जाएगा। सड़क के किनारे बने इस वीरान स्थल पर बरगद के नीचे शनि महाराज की प्राण प्रतिष्ठा होगी। नाहन निवासी रूपक, कार्तिक और तनुज ने बताया कि बीते माह जब वे शिमला से नाहन की ओर आ रहे थे तो वहां एक स्याह काले रंग के महात्मा काला चोला पहने बैठे हुए थे। तनुज ने बताया कि जब वह गाड़ी चला रहे थे तभी अचानक मोड़ के पास उनकी गाड़ी बंद हो गई।

    जैसे ही गाड़ी रुकी ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आए। गाड़ी में बैठे युवक परेशान थे कि उनकी गाड़ी भी खराब हो गई है और बारिश भी बड़ी तेज हो रही थी। बारिश रुकते ही युवकों ने सड़क से पत्थर हटाने शुरू कर दिए। तभी उनकी नजर कड़कती बिजली के बीच बरगद के नीचे बैठे महात्मा पर पड़ी। वे सभी महात्मा के पास जब पहुंचे तो उन्होंने कहा, बाबा हमारी गाड़ी बंद हो गई है स्टार्ट नहीं हो रही है।

    महात्मा जी ने कहा शनि देव की जय बोलो और गाड़ी स्टार्ट करो। युवक भी महात्मा जी की बात को मानते हुए गाड़ी के पास गए। चमत्कारिक बात तो यह थी कि चाबी घुमाते ही गाड़ी स्टार्ट हो गई। युवकों ने सोचा कि यदि गाड़ी खराब ना होती और वे सीधे निकल रहे होते तो निश्चित ही उनकी मौत हो जाती। वही, जब इस पूरे प्रकरण के बारे में कई जगह चर्चा हुई तो बात हिंदू जागरण मंच तक भी पहुंची। उन्होंने मंदिर बनाने की इच्छा रखने वाले भक्तों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनसे जो भी सहयोग होगा जरूर किया जाएगा।

    भक्तों के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि उपेक्षित पूजा स्थल को फिर से आबाद कर वहां शनि देव की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। हिंदू जागरण मंच के प्रखंड अध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि यदि भक्तों की ऐसी ही इच्छा है तो निश्चित ही इस स्थान पर पुजारी को भी नियुक्त किया जाएगा। जिसके रहने खाने की व्यवस्था भी हिंदू जागरण मंच के द्वारा की जाएगी। हिंदू जागरण मंच से जुड़े सदस्यों ने कहा कि जल्द ही मंदिर बना कर शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.