Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में गिरीपार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
    सिरमौर

    नाहन में गिरीपार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

    By Himachal VartaJuly 11, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 11 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- गिरीपार अनुसूचित जाति अधिकार सरंक्षण समिति के आह्वान पर जिला मुख्यालय नाहन में एक रोष रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उनके हितों के संरक्षण को लेकर जिला सिरमौर के उपायुक्त रामकुमार गौतम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा गया। दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि आज डीसी सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें उन्होंने मांग की गई है कि गिरीपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के साथ-साथ उनके हितों का भी संरक्षण किया जाए।

    इसके साथ उन्होंने अनुसूचित जाति के पंचायती राज व विधानसभा चुनाव मे आरक्षण व एससी-एसटी एक्ट जैसे संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रखने की भी मांग की। आशीष कुमार ने कहा कि जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की 154 पंचायतों को जनजातीय दर्जा देने का मुद्दा संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि गिरीपार क्षेत्र को जनजातीय घोषित किया जाए, इसको लेकर समिति को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन दलित समुदाय के अधिकारों का भी ध्यान रखना होगा।

    इससे पहले सैंकड़ों की तादाद में दलित समुदाय के लोगों ने बस स्टैंड से लेकर डीसी कार्यालय तक एक विशाल रैली निकाली। इस दौरान दलित समुदाय के लोगों ने अपने अधिकारों के संरक्षण हेतू जमकर नारेबाजी की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.