सोलन 11 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कश्यप ने अपने ही ससुर पूर्व मंत्री और सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल पर सवालिया निशान खड़े कर दिए कि आखिर उन्होंने अपने 20 साल के करियर में क्या विकास कार्य किए है।
बात दें कि राजेश कश्यप सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल के दामाद है और वे साल 2017 में उनके खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके है। आज प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कर्नल धनीराम शांडिल से 20 सवाल पूछकर जनता के कटघरों में खड़ा कर दिया है कि आखिर वे अपने कार्यकाल में क्या कर पाए हैं।
डॉ. राजेश कश्यप ने आरोप लगाया कि विधायक अपने कार्यकाल में विकास कार्य करवाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने शांडिल के 22 साल के राजनीतिक कैरियर पर सवाल उठाए हैं। शांडिल के विधायक रहते सोलन में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। अब चुनाव नजदीक देखकर विधायक निधि की बंदर बांट कर रहे हैं।
राजेश कश्यप ने ये भी कहा कि शांडिल लंबे समय से राजनीति में हैं, लेकिन आज तक एक भी ऐसा काम नहीं है, जिसको ले जाकर जनता के सामने दिखाया जा सके। कश्यप का दावा है कि जितना भी विकास सोलन विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, वह सिर्फ प्रदेश सरकार ने किया है। कश्यप ने कहा कि शांडिल ने आज तक टमाटर के MSP की बात, सब्जी मंडी के रेट, ट्रांसपोर्ट नगर, सीवरेज की व्यवस्था, सोलन का डेवलपमेंट प्लान, अस्पताल जैसे मुद्दे आज तक विधानसभा में नहीं उठाए हैं।